फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jeweller get threaten and asked for extortion money in Lucknow.

बदमाश बेलगाम, ज्वैलर से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Fri, 01 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jeweller get threaten and asked for  extortion money in Lucknow.
- फोटो : demo pic

गाजीपुर थाना क्षेत्र के संजय गांधी पुरम निवासी सराफा कारोबारी श्याम कार्तिक रस्तोगी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रुपया मांगने के लिए बदमाशों ने जो अजीबोगरीब तरीका अपनाया, उससे पुलिस चकरा गई। बदमाशों का एक साथी मंगलवार सुबह 9.50 बजे श्याम के घर पहुंचा और डोरबेल बजाई।

विज्ञापन


श्याम बाहर निकले तो एक मजदूर किस्म का आदमी मोबाइल फोन पकड़े खड़ा नजर आया। उन्हें देखते ही संदिग्ध युवक ने मोबाइल फोन थमा दिया और बोला कोई बात करना चाहता है। श्याम ने जैसे ही मोबाइल फोन पकड़ा, बदमाश भाग गया।
विज्ञापन


श्याम कार्तिक रस्तोगी की अमीनाबाद में श्याम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल फोन थमाकर भाग गया तो कुछ देर तक वह सोच नहीं पाए कि करना क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फोन कान में लगाया तो दूसरी तरफ से किसी ने गालियां देते हुए 50 लाख रुपये लेकर पांच घंटे में गोमतीनगर आने को कहा। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि रुपया लेकर नहीं आए तो दुकान नहीं पहुंच पाओगे।

दोबारा कॉल करने पर 25 लाख पहुंचाने को कहा

Jeweller get threaten and asked for  extortion money in Lucknow.

श्याम बुरी तरह से घबरा गए और उन्होंने परिवारीजनों को सूचना दी। दस मिनट बाद ही मोबाइल फोन पर दोबारा कॉल आई और 25 लाख रुपये पहुंचाने को कहा गया। सराफा कारोबारी ने मॉर्डन कंट्रोलरूम को फोन कर धमकी और रंगदारी की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन ले लिया है। गाजीपुर इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि मोबाइल फोन नोकिया का है। फोन व सिमकार्ड लखनऊ से बाहर के एक जनपद से फर्जी आईडी से खरीदे गए हैं।

छानबीन में पता चला है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल दो महीने से हो रहा था जबकि सिमकार्ड मंगलवार को ही चालू हुआ था। उससे सराफा कारोबारी से ही दो बार बात की गई थी। एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

संदिग्ध ने चौक से रिश्तेदार का संदेश लेकर आने की बात कही
मोबाइल फोन लेकर आए संदिग्ध ने श्याम से कहा था कि वह चौक निवासी रिश्तेदार का संदेश लेकर आया है। श्याम ने कहा कि चौक में उनके कई रिश्तेदार रहते हैं। संदिग्ध को देखकर लगा कि किसी रिश्तेदार ने मोबाइल फोन पर संपर्क न हो पाने के चलते उसे भेजा होगा। हालांकि, बाद में कहानी कुछ और निकली।

बृहस्पतिवार रात दूसरे नंबर से कॉल कर दी धमकी

Jeweller get threaten and asked for  extortion money in Lucknow.

श्याम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके मोबाइल फोन पर 7851034599 नंबर से कॉल करके उसी व्यक्ति ने फिर से धमकाया। फोन करने वाले ने कहा कि दो दिन पहले मोबाइल फोन भेजा था लेकिन तुम्हारी समझ में नहीं आया। अगर शुक्रवार को पैसा नहीं पहुंचा तो अच्छा नहीं होगा।

श्याम ने तुरंत मोबाइल नंबर गाजीपुर पुलिस को दिया। उन्होंने बताया कि ट्रू कॉलर में दोनों नंबरों का ब्यौरा नहीं आ रहा है। इस बीच पुलिस ने मंगलवार सुबह आई कॉल की छानबीन की तो पता चला कि दोनों कॉल राजाजीपुरम इलाके से की गई थीं।

नौकरों और सोना बेचने वालों पर शक
इंस्पेक्टर ने बताया कि सराफा कारोबारी के घरेलू नौकरों, ज्वैलरी शॉप के कर्मचारियों और सोना या जेवर बेचने वालों का हाथ होने का शक है। इनकी सूची बनाकर पूछताछ की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि सराफा कारोबारी के कौन-कौन से नौकर या कर्मचारी ने नौकरी छोड़ी है और उसकी वजह क्या थी।

गंदे कपड़े में था संदिग्ध, उम्र 50 के करीब
सराफा कारोबारी ने बताया कि मोबाइल फोन लेकर आया संदिग्ध गंदे कपड़े पहने हुए था। उसकी उम्र करीब 48 से 50 साल के आसपास लग रही थी। पुलिस हुलिए के आधार पर आसपास के इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed