फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   homeguard attack on traffic constable

होमगार्ड ने किया ट्रैफिक सिपाही पर जानलेवा हमला

Wed, 04 Dec 2013 08:51 PM IST
हिमांशू अवस्थी/लखनऊ
हिमांशू अवस्थी/लखनऊ Updated Wed, 04 Dec 2013 08:51 PM IST
विज्ञापन
homeguard attack on traffic constable

मड़ियांव क्षेत्र में बुधवार दोपहर ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड में भिड़त हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन


होमगार्ड ने धारदार हथियार से हमला करके ट्रैफिक सिपाही को घायल कर दिया। सड़क पर बवाल होता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। जहां पर सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सिधौली निवासी ट्रैफिक सिपाही रामदास वर्मा लखनऊ में तैनात है।

वह दोपहर दो बजे के करीब अपनी आल्टो कार लेकर भरतनगर में एक मकान में महिला से मिलने आया था।

उसी मकान में किराए पर रह रहे होमगार्ड रामप्रकाश की उसकी किसी बात को लेकर बहस होने लगी। कुछ देर में दोनों में भिड़त हो गई।

इस बीच होमगार्ड ने धारदार हथियार से ट्रैफिक सिपाही के हाथ पर वार कर दिया। इससे उसका दाहिने हाथ की हथेली से खून बहने लगा।

बचाव में होमगार्ड पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसपी के मकान में घुस गया। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों नशे में धुत थे होकर मारपीट कर रहे थे।

पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed