फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high fi theft gang caught in lucknow.

ऑफिस का बहाना करके जाते थे चोरी करने

Sun, 09 Nov 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 09 Nov 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
high fi theft gang caught in lucknow.

ट्रांसगोमती क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक गिरोह शनिवार शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरोह के तीन सदस्यों के साथ ही पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत के जेवर-नकदी, घरेलू सामान और कई कारें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


इस गिरोह के सदस्य कारों से घूमकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि रविवार को इस गिरोह का अधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में रहने वाले तीन युवकों और एक अधेड़ का नाम सामने आया है। शनिवार देर रात तक पुलिस तीन लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी थी।
विज्ञापन


गिरोह के कुछ और सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही थीं। गिरोह के सदस्य रेकी करने और वारदात को अंजाम देने के लिए कार से चलते थे ताकि पुलिस और पब्लिक के लोगों को उन पर कोई शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि चोरों का यह गैंग करीब डेढ़ साल से ट्रांसगोमती क्षेत्र में सक्रिय है। अधिकारी के मुताबिक इस गैंग ने गोमतीनगर, विभूतिखंड, महानगर, मड़ियांव, गुडंबा थाना क्षेत्र में सौ से अधिक वारदातें की हैं।

सीसीटीवी कैमरे में आई फोटो से मिली सफलता

high fi theft gang caught in lucknow.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरों के गैंग ने सितंबर में विश्वासखंड-दो में एक मकान पर धावा बोला था। फोर्ड फिएस्टा कार से आए चोरों ने जिस जगह निशाना बनाया वहां एक सिक्योरिटी कंपनी का ऑफिस था जहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे।

चोरों ने ऑफिस की खिड़की तोड़कर भीतर घुसने की कोशिश की तो अलार्म बज उठा। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की एकदम स्पष्ट फोटो भी आ गई थी। इसके बाद मुखबिरों की मदद से पुलिस शनिवार को चोरों के गिरोह तक पहुंच गई।

चोरों का गैंग यहां बीबीडी के पीछे किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने जब इनकी धरपकड़ की तब इलाकाई लोगों को इनकी असलियत का पता चला।

इलाकाई लोगों का कहना है कि अच्छे कपड़े पहनने और कारों से चलने वाले युवक खुद को बिजनेसमैन और प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी बताते थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि किराएदार का वेरीफिकेशन न कराने पर मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

कार पर लगा है शासन का लोगो
चोरों के पास से मिली सैंट्रो कार की नंबर प्लेट में शासन का लोगो बना हुआ है। इस लोगो को लगाने के पीछे क्या वजह थी?

पुलिस इसकी छानबीन भी कर रही है। कहीं लोगो लगाकर चोरों का गिरोह सचिवालय के भीतर तो नहीं आता-जाता था या पुलिस को दबाव में लेने के लिए लोगो लगाया गया था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed