फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goons set a dhaba on fire for not giving them free food.

यूपीः मुफ्त खाना नहीं खिलाया तो दबंगों ने ढाबे में लगा दी आग, मालिक को भी पीटा

Mon, 26 Aug 2019 09:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Aug 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Goons set a dhaba on fire for not giving them free food.
सांकेतिक तस्वीर

आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन पर स्थित काकोरी के बड़ागांव पुल के पास बने एक ढाबे पर रविवार देर रात युवकों ने आग लगा दी। ढाबा मालिक बढ़ौना गांव निवासी बाबू लाल रावत का सिर्फ इतना कुसूर था कि उसने मुफ्त खाना खिलाने से इनकार कर दिया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले बड़ागांव निवासी युवक से खाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर दबंग ने धमकाया था। रविवार देर रात दबंग दो बाइक व कार से 12 साथियों के साथ आ धमका और मुफ्त में खाना खिलाने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर पीटा और ढाबे में आग लगा दी।
विज्ञापन


आरोप है कि दबंग गल्ले से 17 हजार नकदी भी लूट ले गए। राहगीरों की मदद से बाबू लाल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, जब इस संबंध में घुरघुरी तालाब चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed