फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold worth 45 lakh recovered from smugglers on Lucknow airport.

दुबई से आए दो तस्करों को लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचा, 45 लाख का सोना पकड़ा

Wed, 17 Mar 2021 10:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Mar 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Gold worth 45 lakh recovered from smugglers on Lucknow airport.
पकड़ा गया सोना। - फोटो : अमर उजाला

सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मंगलवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दुबई से तस्करी का सोना लेकर आ रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 45.17 लाख रुपये का सोना सीज किया।

विज्ञापन


उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक फ्लाइट से एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान शक होने पर जांच की गई तो दोनों पकड़ में आ गए।

इनमें से एक 949.99 ग्राम चांदी एवं सोने को मिलाकर बिडिंग बनाकर बैग में छिपा कर ला रहा था। दूसरा तस्कर मिक्सर ग्राइंडर में 353.36 ग्राम सोना रख कर ला रहा था।
विज्ञापन


बरामद सोने की कीमत 45,17,834 रुपये है। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इसके पहले दो मार्च को भी एयरपोर्ट पर  दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर से कस्टम की टीम ने 7.76 लाख रुपये का सोना बरामद किया था। सोना रुद्राक्ष के मनकों से ढकी टोपी में ढालकर लाया जा रहा था। उसके पास से आईफोन व चाय के पैकेट भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया था कि दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट संख्या एफजेड-8325 से उतरे एक यात्री के पास से कुल 160.50 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 7,76,820 रुपये है।


इसके अलावा एक आईफोन जिसकी कीमत 1,20,000 रुपये तथा 144 चाय के पैकेट, जिनका मूल्य 12 हजार रुपये सहित कुल नौ लाख आठ हजार आठ सौ बीस रुपये का सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed