{"_id":"2264d5547f88d683279aec3da17ff809","slug":"girlfriend-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग मिल गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों संग मिल गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा थाना क्षेत्र में एक युवक ने नववर्ष की पार्टी के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया और दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्लंबर का काम करने वाले विकासनगर निवासी सतीश का रहीमनगर की एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था।
युवती ने नववर्ष पर उससे किसी पार्टी में चलने की इच्छा जाहिर की। सतीश के हामी भरने पर वह मामा के घर जाने के बहाने निकली।
सतीश इधर-उधर घुमाने के बाद उसे गुडंबा के कल्याणपुर स्थित एक कमरे में ले गया। वहां अपने दोस्त रामचरन व लकी के साथ बैठकर बातचीत करता रहा।
इसके बाद युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध जताने पर तीनों ने पीटने के साथ दुष्कर्म किया।
कुकृत्य को अंजाम देने के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठाकर उसके मामा के घर के पास छोड़ आया।
सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी युवती काफी समय तक घर में पड़ी रोती रही। किसी तरह परिवार को जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने युवती को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।