होने वाली पत्नी के साथ ही किया गैंगरेप
एक युवक ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर युवती से गैंगरेप किया और खेत में फेंककर फरार हो गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं।
परिवार में केवल छोटा भाई है। वह स्टेशनरी की मार्केटिंग करती है।
छह महीने पहले हुई थी मुलाकात
करीब छह माह पहले उसकी मुलाकात मार्केटिंग करने वाले शास्त्रीनगर निवासी नगीन गुप्ता से हुई थी।
नगीन ने उसकी किसी अच्छी मार्केटिंग कंपनी में जॉब लगवाने की बात कही। बाद में खुद को कुंवारा बताते हुए उससे शादी करने का वादा किया।
आरोप है कि झांसा देकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। 11 अक्तूबर को उसने उसे एक रेस्टोरेंट में बुलाया।
वहां उसने उसे नशीला पदार्थ सुघाकर अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया।