फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Friend's murder

होली मिले, जाम लड़ाए, फिर ईंट से कूचकर मार डाला

Thu, 20 Mar 2014 09:29 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Mar 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Friend's murder

चिनहट क्षेत्र में हमलावरों ने मंगलवार को होली मिलने निकले एक छात्र की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


दोस्तों ने उसे फोन करके बुलाया था और खाली प्लॉट में जाम लड़ाने के बाद मार डाला।

फरार होने से पहले उसके पिता को फोन करके हत्या की जानकारी दी। पुलिस को गलत संबंधों के चलते हत्या का शक है। छात्र के दोस्तों के साथ अन्य करीबियों के बारे में तहकीकात की जा रही है।

एएसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने बताया कि इंदिरानगर के बी-ब्लॉक निवासी किशोर रावत (21) मंगलवार दोपहर दो बजे किसी परिचित ने उसे फोन करके होली मिलने चलने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे बुलाया था।
विज्ञापन


पांच घंटे बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता राम बालक रावत को फोन करके मल्हौर रेलवे क्रॉसिंग के पास किशोर का शव पड़ा होने की जानकारी दी। राम बालक ने परिवार के साथ मल्हौर क्रॉसिंग के पास जाकर किशोर की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे साथ लेकर इलाका खंगालना शुरू किया तो मल्हौर स्टेशन के पीछे विज्ञान खंड छोटा भड़वारा में खाली प्लाट में किशोर का खून से लथपथ शव मिला।

उसके सिर व चेहरे को ईंट से बुरी तरह कूंचा गया था। पास में खून से सनी ईंट-पत्थर, तीन ग्लास और शराब के खाली पौवे पड़े थे। किशोर का मोबाइल गायब था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर करीबियों की तलाश शुरू की।

हजरतगंज क्षेत्र में रहने वाला उसका दोस्त अर्जुन गायब था और उसका मोबाइल बंद था। जिस नंबर से रामबालक को कॉल की गई थी वह भी बंद था। पुलिस को शक है कि दो दोस्तों ने किशोर का कत्ल किया।


इनमें से किसी के परिवार की महिला से किशोर की नजदीकी को लेकर वारदात अंजाम दिए जाने का अंदेशा है। दूसरी तरफ पत्नी या ससुराल वालों से किसी बात पर मतभेद की आशंका को लेकर पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed