फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in lucknow on name of amitabh bachhan photo

अमिताभ बच्चन की फोटो ने लगवाया 50 हजार का फटका

Tue, 19 Jan 2016 12:25 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
fraud in lucknow on name of amitabh bachhan photo

अमिताभ बच्चन की फोटो पहचानने पर स्कॉर्पियो कार जीतने का झांसा देकर जालसाजों ने नरही की साकेत पल्ली निवासी अंजू वर्मा से 50 हजार रुपये ठग लिए। अंजू ने सोमवार को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अंजू ने बताया कि आठ जनवरी को वह टीवी पर फिल्म देख रही थीं तभी ब्रेक के दौरान चेहरा पहचानो ईनाम जीतो प्रतियोगिता आने लगी। इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो दिखाकर उनके बारे में पूछा गया था।
विज्ञापन


जीतने पर स्कॉर्पियो कार देने की बात कही गई थी। जवाब देने के लिए टीवी पर 7837662431, 7064348430 व 07564096983 मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। उन्होंने एक नंबर पर संपर्क कर सही जवाब दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार भी नहीं मिली और खाते से निकल गए 50 हजार

fraud in lucknow on name of amitabh bachhan photo

तीन दिन बाद अंजू के पास फोन आया और कार जीते जाने की सूचना दी गई। फोन करने वाले ने कहा कि अगर वह कार नहीं लेना चाहती हैं तो साढ़े बारह लाख रुपये ले सकती हैं।

इसके बाद अंजू के पास अलग-अलग नंबर से कई फोन आए, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक खाता नंबर देते हुए इनकम टैक्स और अन्य कई जरूरी खर्च बताते हुए रुपये जमा करने को कहा गया। चार बार में अंजू ने खाते में 48,750 रुपये जमा कराए, लेकिन कार मिली न ही रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed