फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forgery in the name of lon

डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बहाने व्यापारी को लगा दी 35 लाख की चपत

Wed, 30 Oct 2013 07:12 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 30 Oct 2013 07:12 AM IST
विज्ञापन
Forgery in the name of lon

एक मल्टीनेशनल कंपनी के पैनल सेल्स मैनेजर ने साथियों की मदद से एक व्यापारी को यूपी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 34.78 लाख रुपये की चपत लगा दी।

विज्ञापन


तगादा करने पर रकम लौटाने में टालमटोल की। इस पर व्यापारी ने जापानी कंपनी के सीईओ समेत चार के खिलाफ जालसाजी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है।

गोमतीनगर के विजयीपुर में ईएमडी ग्रुप के मालिक देवेंद्र प्रताप सिंह ने पंचवटी कमता निवासी व जापान की रीको कंपनी के पैनल सेल्स मैनेजर विनीत सिंह, सीईओ किरन पाई के साथ ही कंपनी के गौरव सिंह व बादल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवजात को लगा दिया 'मौत का इंजेक्शन'
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र का कहना है कि कंप्यूटर व प्रिंटर बनाने वाली जापान की रीको कंपनी के पैनल सेल्स मैनेजर ने करीब वर्ष पहले उनसे संपर्क किया था। बिक्री पर तीन प्रतिशत कमीशन के साथ यूपी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दिया।

कुछ दिनों तक बातचीत का दौर चला। विनीत के झांसे में आकर देवेंद्र ने सितंबर 2012 में 2,75,338 व 2,99,040 के ड्राफ्ट जमा करा दिए।

इसके बाद विनीत ने देवेंद्र की तरफ से लाखों के पर्चेज आर्डर बना डाले।

जबकि डिस्ट्रीब्यूटरशिप का प्रमाणपत्र मांगने पर विनीत टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने पर 4 मार्च 2013 को कंपनी के सीईओ किरन पाई द्वारा जारी प्रमाणपत्र थमाते हुए एक हफ्ते बाद एमओयू उपलब्ध कराना का आश्वासन दिया।

सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल से खुलेगी ठगी की गुत्थी

देवेंद्र का आरोप है कि इस बीच विनीत व उसके साथियों ने उसे 34.78 लाख की चपत लगा दी। नुकसान होते देख रकम वापस मांगी।

टालमटोल पर तहकीकात की। पता चला कि विनीत ने साथियों की मदद से उसे ठगी का शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed