फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing on BJP leaders brother in sitapur.

सीतापुर: भाजपा विधायक के बहनोई पर बदमाशों ने की तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे

Wed, 23 Jun 2021 03:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

यूपी के सीतापुर में भाजपा विधायक के बहनाई पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Firing on BJP leaders brother in sitapur.
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोतवाली तालगांव इलाके में लहरपुर से भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई पर अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। खुद के बचाव के लिए मौके से भागने के दौरान वह मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। लगातार तीन बार फायर की गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


तालगांव इलाके के ग्राम न्यामूपुर निवासी संजय कुमार वर्मा (52) पुत्र गजराज सिंह लहरपुर से भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई है। उनके अनुसार, एक बाइक पर सवार दो हमलावर सामने से आ गए। उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की, जिससे गोली उनके हाथ से छूते हुए निकल गई। बाइक व मोबाइल छोड़कर झाड़ियों में होकर अपनी जान बचाते हुए गांव पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण व परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। बताया जाता है कि क्षेत्र के ग्राम कला बहादुरपुर में स्थित मेंथा आयल टंकी से बाइक पर सवार होकर विधायक के बहनोई अपने घर जा रहे थे, इस बीच लहरपुर बिसवां मार्ग पर देर रात लहरपुर की तरफ से जा रहे अज्ञात बाइक सवारों ने सामने से फायर झोंका। वह झाड़ियों में जा गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले- अज्ञात हमलावरों ने मारने का प्रयास किया

लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने बताया कि उनके बहनोई अपने मेंथा आयल की टंकी से मजदूरों को छोड़कर वापस घर जा रहे थे, उसी बीच अज्ञात हमलावरों ने उन्हें मारने का प्रयास किया है। किसी पर कोई आरोप नहीं है।

सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह, एसडीएम प्यारेलाल मौर्य, सीओ यादवेंद्र यादव, लहरपुर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह, तालगांव कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय सहित लहरपुर व तालगांव की भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचीं। सीओ लहरपुर ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed