फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasing in moving autorickshaw

शिक्षिका से छेड़खानी करते धरा गया टैंपो चालक

Thu, 15 May 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 May 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
eve teasing in moving autorickshaw

चौक क्षेत्र में बुधवार दोपहर निजी स्कूल से पढ़ाकर टैंपो से जा

विज्ञापन
रही शिक्षिका पर टैंपो चालक ने फब्तियां कसीं।

शिक्षिका के अनदेखा करने पर टैंपो चालक ने सरेराह उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की।

विरोध पर टैंपो चालक शिक्षिका से भिड़ गया और उसे पीटने का प्रयास किया। शिक्षिका के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी टैंपो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।


पुलिस के मुताबिक, नाका निवासी रीना (25) तेलीबाग स्थित निजी स्कूल में टीचर हैं। दोपहर दो बजे वह टैंपो से चौक जा रही थीं।

टैंपो से उतरते वक्त चालक ने शिक्षिका पर फब्तियां कसीं। अनदेखा करने पर चालक टैंपो खड़ी करके उसका पीछा करने लगा। रास्ते में क्वीन मेरी हॉस्पिटल के पास सुनसान जगह देखते ही चालक ने शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया।

विरोध पर टैंपो चालक ने उससे भिड़ गया और मारपीट करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और टैंपो चालक की धुनाई की।

सूचना पर शिक्षिका के घरवाले पहुंच गए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना परिचय मौलवीगंज निवासी मोनू बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed