सरेराह मनचलों ने गंदे इशारे कर लड़कियों को बेंच पर पटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज की सैर पर निकलीं दो छात्राओं के संग रविवार शाम बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर बेंच पर पटक दिया। पीड़ित लड़कियों की चीख सुनकर आसपास खड़े लोग मदद को दौड़े तो शोहदे भाग निकले।
देर रात तक पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। हसनगंज इलाके की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अपनी सहेली के साथ रविवार की शाम सवा पांच बजे हजरतगंज गई थी।
दोनों छात्राओं ने आइसक्रीम खरीदी और जनपथ के सामने टहलने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनको देखकर भद्दे इशारे और अश्लील टिप्पणी करने लगे।
लड़कियों के बगल में बैठकर पकड़ लिया हाथ
छात्राएं उन्हें नजरअंदाज कर फुटपाथ पर लगी बेंच पर जाकर बैठ गईं। यहां भी दोनों शोहदे पहुंच गए और उनके बगल में बैठ गए। छात्राएं जाने लगीं तो शोहदों ने उनका हाथ पकड़ लिया। विरोध पर शोहदों ने एक छात्रा को बेंच पर पटक दिया।
शोर सुनकर आसपास खड़े लोग मदद के लिए आगे बढ़े तो शोहदों ने उनसे आपस का मामला बता दिया। इसके बाद मौका देखकर भाग निकले। उनके जाने के बाद छात्राओं ने लोगों को आपबीती सुनाई।
फिर वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये हजरतगंज थाने चली गई। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।