फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DRI arrested four Smuggler with thirty three kilo gold

लखनऊ-कोलकाता से पकड़ा गया तस्करी का 66 किलो सोना, यूं छिपाया गया था कार में

Sat, 08 Dec 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Dec 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
DRI arrested four Smuggler with thirty three kilo gold
पकड़ा गया सोना

राजस्व अभिसूचना निदेशालय (डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू इंटेलीजेंस) की टीम ने 48 घंटे के भीतर तस्करी का 66 किलो विदेशी सोना जब्त किया है। इसमें लखनऊ में पकड़ा गया 33 किलो सोना शामिल हैं। तस्करी के इस सोने की विदेशी कीमत 21 करोड़ रुपये है। डीआरई की टीम ने चार कार सहित चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया जिसमें लखनऊ में पकड़ा गया तस्कर गैंग का प्रमुख भी हैं। यह विदेशी सोना बिस्कुट के रूप में था, जिसके एक बिस्कुट का वजन एक किलो है। इन तस्करों की सूचना पर कोलकाता में भी 33 किलो सोना जब्त किया गया था।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित आंचलिक इकाई के मुताबिक अफसरों को मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि कार सवार तस्कर 33 किलो विदेशी सोने को भूटान से भारत में सिलीगुढ़ी और लखनऊ के रास्ते आगरा लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर छह दिसंबर को इंदिरा नहर पर चौकसी शुरू कर दी गई। अचानक रात 8:00 बजे सोने को ले जा रही सफेद रंग की क्रेटा कार को रोका गया। इस कार में दो लोग सवार थे जिसमें एक नेपाली एवं दूसरा भारतीय मूल का सिलीगुढ़ी निवासी था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में दोनो ने सोना तस्करी को स्वीकार किया तो उनको डीआरई कार्यालय ले जाकर कार की तलाशी ली। तलाशी में आगे की पैसेंजर सीट के नीचे बनी खाली जगह में छिपे लॉकर में सोना मौजूद था। लॉकर में विदेशी सोने के 33 बिस्कुट थे, जिन पर विदेशी मुहर लगी थी।  इस सोने की कीमत 10.56 करोड़ रुपये थी। दोनो तस्करों को जेल भेज दिया गया, इनमें एक सोने की तस्करी करने वाला गैंग लीडर भी था, जिसकी विस्तृत जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के रास्ते आगरा ले जा रहे थे सोना
गिरफ्तार किए गये तस्करों ने डीआरई टीम को जानकारी दी, कि इंडो-भूटान बॉर्डर से पश्चिम बंगाल के रास्ते यह सोना आगरा के एक व्यापारी के यहां जा रहा था। पकड़े गये तस्करों की जानकारी पर डीआरई की टीम इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जल्दी ही तस्करी का विदेशी सोना खरीदने वाले भी पकड़े जाएंगे।

कोलकाता में सोने संग नकदी भी पकड़ी

लखनऊ में पकड़े गये विदेशी सोने के तस्करों से जब्त सख्ती से पूछतांछ हुई तो कोलकाता में भी तस्करी के सोने की जानकारी दी गई। इस पर डीआरई टीम ने  7 दिसंबर को कोलकाता में दो कार आई-20 एवं स्विफ्टि में  33 किलो विदेशी सोना एवं 3.5 लाख रुपये का कैश पकड़ा। पकड़े  गये दो तस्करों ने बताया उन्होंने सोना कार के डैश बोर्ड में छिपा रखा है। यह सोना भी बिस्कुट में था।

लखनऊ के व्यापारी तस्करी का सोना
लखनऊ में अब तक का सबसे अधिक 33 किलो तस्करी का विदेशी सोना पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद यह भी पता चला कि लखनऊ के कुछ व्यापारी तस्करी के सोने का व्यापार करते हैं। यह व्यापारी सस्ता सोना बेचने के लिए तस्करी का खरीद रहे है जिससे लगभग पांच लाख रुपये किलो कीमत कम हो जाती है।

सोना पकड़ाएं, ईनाम पाए
डीआरई टीम ने तस्करी के सोने को पकड़वाने वालों को ईनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का विवरण भी गोपनीय रहेग। सूचना देने वाले पर एक किलो सोना पकड़े जाने पर 1.5 लाख रुपये का ईनाम पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed