फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DNA test to be held in double murder case.

युवतियों की हत्या मामले में उलझी पुलिस, होगा DNA टेस्ट

Thu, 10 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
DNA test to be held in double murder case.

युवतियों की हत्या करके सिर, धड़ व पैर अलग-अलग स्थानों पर फेंके जाने की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। सिर व धड़ और पैर के पोस्टमॉर्टम में सिर्फ उम्र का ही फर्क नहीं और भी पेंच हैं।

विज्ञापन


सीतापुर में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों का पैनल तय नहीं कर सका कि सिर युवतियों के ही थे, लेकिन धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की पुष्टि की, वहीं लखनऊ में डॉक्टरों के पैनल ने हत्या के बाद सिर व पैर काटे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन


दोनों जिलों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चार हत्याओं की तरफ इशारा कर रही है, जबकि पुलिस के आला अफसर दो युवतियों की हत्या कर उनके सिर सीतापुर के मानपुर क्षेत्र में और धड़ व पैर मड़ियांव इलाके में फेंके जाने की थ्योरी पर छानबीन करा रहे हैं। दो या चार की गुत्थी सुलझाने के लिए अब विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी जोन जकी अहमद ने बताया कि ट्रॉली बैग में मिले दो युवतियों के सिर का सीतापुर में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। उन्होंने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की पुष्टि की।

दो दिसंबर को हत्या किए जाने का अनुमान लगाया लेकिन उम्र और लिंग के  बारे में तय नहीं कर पाए। दोनों सिर का एक्सरे कराया। उसमें भी स्थिति स्पष्ट न होने पर खाल व अन्य अवशेष के परीक्षण की जरूरत बताई।

ये बताया गया ‌पोस्टमार्टम रिपोर्ट में

DNA test to be held in double murder case.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरह दिख रहा है फर्कडॉक्टरों ने पुलिस द्वारा पंचनामा के दौरान आंकी गई उम्र 19 व 22 वर्ष को ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शाया। वहीं लखनऊ में तीन डॉक्टरों के पैनल ने मड़ियांव इलाके में मिले धड़ व पैरों का आपस में मिलान के बाद पोस्टमॉर्टम किया। उन्होंने युवतियों की उम्र 30 व 40 वर्ष होने का अनुमान लगाते हुए हत्या के बाद गला व पैर काटे जाने की पुष्टि की।

अभी तक की पड़ताल में माना जा रहा है कि दो युवतियों की हत्या के बाद उनके सिर काटकर पॉलीथिन में भरकर ट्रॉली बैग में रखे गए और कातिलों ने बैग को मानपुर क्षेत्र के कमियापुर स्थित पुलिया के नीचे छिपाया। अगले दिन सिर बरामद होने पर कातिलों ने 10 दिसंबर की रात उनके धड़ व पैर तीन बोरों में भरकर मड़ियांव क्षेत्र में सड़क किनारे फेंके।

जल्द कराएंगे डीएनए टेस्ट
आईजी ने कहा कि सिर, धड़ व पैरों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। जल्द ही टेस्ट कराने के प्रयास हैं। इससे तय होगा कि सिर, धड़ व पैर दो युवतियों के थे या फिर चार के थे।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार
सिर, धड़ व पैरों के आपस में मिलान के बाद सवाल होगा कि युवतियों की गला काटकर हत्या की गई या हत्या के बाद गला व पैर काटे गए। दोनों जिलों के डॉक्टरों द्वारा तैयार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फर्क है। इसके चलते पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकार्डिंग, सिर, धड़ व पैरों के एक्सरे, खाल के सैंपल आदि फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं।

नॉयलान की रस्सियों से बांधे गए ‌थे उनके हाथ

DNA test to be held in double murder case.

पुलिस की थ्योरी पर मुहर लगा रही धड़ व पैरों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आईआईएम रोड पर सर्विस लेन के किनारे सौ मीटर की दूरी में अलग-अलग बोरों में दो युवतियों के धड़ बरामद हुए थे। उनके हाथ नॉयलान की रस्सी से बांधे गए थे। प्रथमदृष्ट्या माना गया कि गला दबाकर हत्या के बाद उनके शरीर के टुकड़े किए गए। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम में हत्या के बाद गला काटे जाने की पुष्टि की है।

शिनाख्त के प्रयास के साथ कड़ियां जोड़ने की कवायद
एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश का कहना है कि दोनों युवतियों की हफ्ता भर बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीतापुर में मिले सिर, मड़ियांव इलाके में मिले धड़ व पैर, युवतियों के तन पर मिले गहनों, बोरों में शरीर के टुकड़ों के साथ बरामद कपड़ों के फोटो युक्त पोस्टर चस्पा कराए जा रहे हैं। शिनाख्त के हर संभव प्रयास के साथ कड़ियां जोड़ने की कवायद चल रही है। डीएनए टेस्ट के लिए अवशेष भेजने के साथ सीतापुर में मिले दो सिर से मिलान पर राय मांगी गई है।

रिश्ता तय करेगी डीएनए रिपोर्ट
एएसपी जयप्रकाश ने बताया कि डीएनए टेस्ट से सिर, धड़ व पैरों का मिलान होने के साथ दोनों का रिश्ता तय हो सकेगा। अभी तक एक ही परिवार की दो युवतियों की हत्या की आशंका जताते हुए तहकीकात की जा रही है। दोनों बहनें थीं, मौसी या बुआ-भतीजी थीं अथवा सहेलियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed