{"_id":"5b5c119d4f1c1b51748b776d","slug":"criminals-attacked-on-car-of-businessman-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा वसूल कर लौट रहे व्यापारी की कार पर हमला, लूट की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तगादा वसूल कर लौट रहे व्यापारी की कार पर हमला, लूट की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
कार पर हमला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सुनसान सड़क पर घात लगाए बदमाशों ने देर शाम तगादा वसूल कर लौट रहे व्यापारी की कार पर ईंट से हमला किया। खिड़की का शीशा टूटने पर तेजरफ्तार से कार दौड़ाकर भागे व्यापारी ने थाने में शिकायत की। कोई नतीजा न निकलने पर कप्तान से गुहार लगाई है।
मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित रायपुर महर्षिनगर निवासी पाइप व सेनेटरी व्यवसायी सौरभ गोयल ने बताया कि घर के एक हिस्से में उनकी दुकान है। वह बुधवार शाम 7:45 बजे तगादा वसूल कर अलीगंज क्षेत्र से लौट रहे थे। रास्ते में घर से करीब दो सौ मीटर पहले सुनसान स्थान पर घात लगाए बदमाशों ने कार रोकने की कोशिश के साथ ईंट से हमला किया।
इससे बाएं गेट की खिड़की का शीशा टूट गया। चार-पांच व्यक्तियों को कार की तरफ दौड़ते देख चालक ने रफ्तार बढ़ाई। घर पहुंचने के बाद एक साथी को लेकर मड़ियांव थाने पहुंचा। वहां से अजीजनगर पुलिस चौकी का रास्ता दिखा दिया गया। चौकी प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सौरभ ने किसी रंजिश से इन्कार करते हुए लूट के इरादे से हमले का अंदेशा जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शिविर कार्यालय में अर्जी दी है। कहा कि आईआईएम रोड पर कई संगीन वारदात हो चुकी हैं। उसकी दुकान से कुछ दूरी पर हुक्का बार है।