{"_id":"5a8d33484f1c1bb3208ba7bd","slug":"criminal-ambuj-yadav-arrested-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और अपराधी अम्बुज यादव में सीधी मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और अपराधी अम्बुज यादव में सीधी मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
घायल अम्बुज यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पकड़पुर गांव के पास अपराधी अम्बुज यादव और पुलिस के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से घंटों तक हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने अम्बुज यादव को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गालीबारी में अम्बुज के बाये पैर में गोली लगी है, जबकि सिपाही सुशील यादव के बायें हाथ में गोली लगी है। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अम्बुज यादव पर कादीपुर, दोस्तपुर, चांदा एवं लम्भूआ में कुछ चौदह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस को पकड़पुर गांव के पास अम्बुज यादव के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पकड़पुर गांव के पास घेर लिया।
विज्ञापन
खुद को पुलिस से घिरा देख अम्बुज यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग में सिपाही सुशील यादव हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में अम्बुज यादव के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसपर काबू पा लिया।