{"_id":"eb25e13198c7313c1a86aea086f77535","slug":"cop-threats-car-mechanic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने बनवाई कार, रुपये मांगने पर दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने बनवाई कार, रुपये मांगने पर दी धमकी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
जानकीपुरम थाने में तैनात सिपाही पर गैराज मालिक ने धमकाने का
विज्ञापन
आरोप लगाया है। सिपाही ने ईद से पहले अपनी कार मरम्मत के लिए छह फिटा रोड
स्थित सलिल श्रीवास्तव के गैरेज में दी थी।
सलिल ने मरम्मत में तकरीबन 45 हजार रुपये खर्च होने की बात कही। इस पर सिपाही ने दस हजार एडवांस देकर कार बनाने को कहा। कुछ दिन बाद सिपाही कार लेने पहुंचा, तो मालिक ने बाकी भुगतान करने की बात कही।
इस पर सिपाही में बकाया रकम बाद में देने की बात कही। कई दिन बीतने के बाद भी रुपये न मिलने पर गैरेज मालिक ने सिपाही को फोन किया, तो सिपाही ने धमकाते हुए रुपये न देने की बात कही।
कहासुनी के दौरान सिपाही ने फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। इसके बाद आसपास के व्यापारियों ने थाने पहुंच एसओ से शिकायत की थी। बावजूद इसके सुनवाई न होती देख पीड़ित ने एसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन से गुहार लगाई है।