{"_id":"61333c0d86acfb4e8755a53e","slug":"chakka-jam-of-road-ways-employees-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: पुलिस की गुंडागर्दी से आहत रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: पुलिस की गुंडागर्दी से आहत रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम
Sat, 04 Sep 2021 02:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:57 PM IST
सार
बहराइच में एक पुलिसकर्मी को जबरन उठाकर थाने में मारपीट करने से रोडवेज कर्मी आंदोलित हो उठे। उनका कहना है कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी से आहत तमाम रोडवेज बस कर्मियों ने शनिवार सुबह से चक्का जाम कर दिया है। रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि बस चालक को देर रात कुछ पुलिसकर्मी जबरदस्ती बस से उतारकर ले गए और उसे बुरी तरह मारा-पीटा।
रोडवेज कर्मियों की यह मांग है कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी आमने सामने बैठ कर बात करें कि आखिर किस वजह से बस ड्राइवर को थाने में बैठाया गया और उसे मारा पीटा गया।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस से उतरते समय महिला सिपाही को मामूली खरोंच आ जाने के बाद महिला सिपाही आक्रोशित हो गई और अपने साथी पुलिसकर्मियों को बुलाकर बस ड्राइवर को जबरन थाने उठा ले गई। जहां पर बस ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बस ड्राइवर के साथ हुए इस बर्ताव को लेकर रोडवेज कर्मी बेहद आक्रोशित हैं। उनकी मांग है की बस ड्राइवर को जबरन उतार कर पीटने वाली महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती है तब तक चक्का जाम रहेगा।