फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against two in eve teasing case in Gomati Nagar.

लखनऊ: महिला से छेड़खानी में दो पर केस दर्ज, किशोरी पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Mar 2022 02:59 PM IST
सार

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में लड़की से छेड़छाड़ मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, गोमतीनगर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Case filed against two in eve teasing case in Gomati Nagar.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में रहने वाली महिला ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने खरागपुर इलाके के सुनील पांडेय व उनके चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, दोनों पक्षों में पुराना विवाद है, पुलिस जांच कर रही है।

उधर, गोमतीनगर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी अतुल तिवारी को बुधवार सुबह ग्वारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने केस दर्ज कर बताया था कि एक दिन अतुल तिवारी ने उसे ब्वॉय फ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद से ही वह ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने सोमवार को खुदकुशी करने की कोशिश की थी। समय रहते परिजनों ने बचा लिया। इसके बाद वह थाने पहुंचे जहां पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, आरोपी अतुल तिवारी यूनिजा हेल्थ केयर मेडिकल कंपनी में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड का जोनल मैनेजर है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed