फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Btech student attempt suicide.

फिनायल पीकर नहीं मरी तो लगा ली फांसी

Tue, 03 Mar 2015 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 03 Mar 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
Btech student attempt suicide.

एक शोहदे की छेड़खानी से आजिज आकर बीटेक की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पहले उसने मच्छर मारने वाली टिकिया खाई फिर फिनाइल पी लिया। उल्टियां होने लगीं तो घरवाले उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया तो घर पहुंचकर छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगा ली।

विज्ञापन


परिवारवालों ने तालकटोरा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक इस मामले में किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कारोबारी की लाटूश रोड पर दुकान है।
विज्ञापन


वे यहां अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी बेटी शहर के ही एक इंस्टीट्यूट में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। कारोबार के सिलसिले में वे इन दिनों दिल्ली में हैं। इसी दौरान सोमवार को उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग से लटका मिला शव

Btech student attempt suicide.

अस्पताल से घर लौटने के बाद मां और बेटा एक कमरे में थे। वहीं, बेटी दूसरे कमरे में लेटी थी। दोपहर में दोनों हाल लेने कमरे में गए तो देखा कि उसकी लाश रेलिंग में दुपट्टे से लटकी हुई थी। तब बेटे ने तालकटोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घर से निकलते ही करता था पीछा
छात्रा के भाई ने बताया कि पिछले कई महीने से उसकी बहन को कॉलेज से ही बीटेक कर चुका एक युवक लगातार तंग कर रहा था। घर से निकलते ही पीछा करता और अश्लील टिप्पणियां करता था। इससे वह परेशान रहती थी।

कॉलेज प्रशासन से भी इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने से वह डिप्रेशन में थी। इसके चलते उसने आना-जाना भी बंद कर दिया था। वीडियो क्लिपिंग बनाने की देता था धमकी भाई का आरोप है कि आरोपी युवक उसकी बहन को वीडियो क्लिप बनाकर और फोटो में छेड़छाड़ कर सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed