{"_id":"60bcaf4667f9300e51791454","slug":"bsp-leader-jurgam-mehandi-murderer-parvez-killed-in-police-encounter-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: बसपा नेता जुरगाम मेंहदी के हत्याकांड में फरार इनामी परवेज पुलिस एनकाउंटर में ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर: बसपा नेता जुरगाम मेंहदी के हत्याकांड में फरार इनामी परवेज पुलिस एनकाउंटर में ढेर
Sun, 06 Jun 2021 04:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Jun 2021 04:49 PM IST
सार
लगभग डेढ़ वर्ष पहले हंसवर निवासी बसपा नेता जुरगाम जब अपने वाहन से जनपद न्यायालय पेशी पर जा रहे थे तभी रास्ते मे उन्हें घेर कर मार डाला गया था। रविवार को पुलिस एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा नेता जुरगाम मेंहदी और उनके चालक के बहुचर्चित दोहरे हत्याकाण्ड में फरार एक लाख के इनामी बदमाश परवेज को एसटीएफ ने गोरखपुर में हुए एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
विज्ञापन
लगभग डेढ़ वर्ष पहले हंसवर निवासी बसपा नेता जुरगाम जब अपने वाहन से जनपद न्यायालय पेशी पर जा रहे थे तभी रास्ते मे उन्हें घेर कर मार डाला गया था। ताबड़तोड़ फायरिंग में उनके चालक शुभनीत यादव की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कई बदमाशों को जेल भेजे जाने के बावजूद अलीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत मखदूमनगर मूल निवासी परवेज फरार चल रहा था। वह वैसे हंसवर थानाक्षेत्र अंतर्गत औझीपुर स्थित अपनी ससुराल में ही रहता था। फरारी के चलते उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। इस बीच गोरखपुर में कुछ देर पहले हुए एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि जुरगाम की हत्या 18 अक्तूबर 2018 को हुई थी। मामले में कुल 29 अभियुक्त बनाए गए थे। परवेज और उसकी पत्नी रुबीना फरार चल रही। परवेज का एनकाउंटर हो गया जबकि 1 लाख की इनामी उसकी पत्नी अभी भी फरार है।