फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brutally murdered

काम करने से रोका तो ईंट से कूचकर मार डाला

Wed, 15 Jan 2014 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
Brutally murdered

बीकेटी के दिनकरपुर झलौवा में मंगलवार शाम जबरन काम करने से रोकने पर एक मजदूर ने ईंट से कूंचकर एक किसान की हत्या कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो मजदूर मानसिक रूप से बीमार है।

किसान जबरन उसे काम के लिए रोक रहा था जिस पर हुए विवाद में मजदूर ने ईंट व लाठी से हमला कर दिया। मजदूर की तलाश की जा रही है।

बीकेटी के गांव दिनकरपुर झलौवा निवासी किसान इंद्रपाल रावत (36) मंगलवार सुबह खेत में काम करने के लिए एक मजदूर लेकर आया था।

दोपहर बाद मजदूर काम न करने की बात कहकर जाने लगा। इंद्रपाल ने उसे रोकने का प्रयास किया। मगर,वह नहीं माना जिस पर दोनों में कहासुनी हुई।

इंद्रपाल से नाराज होकर मजदूर रात करीब सात बजे वहां से चल दिया। इंद्रपाल उसका पीछा करते हुए दिनकरपुर झलौवा गांव पहुंच गए।

इंद्रपाल ने कोटवा गांव से मजदूर को पकड़ लिया। जहां दोनों की फिर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मजदूर ने ईंट उठाकर इंद्रपाल के सिर दे मारी।

खून से लथपथ इंद्रपाल जमीन पर गिर गया। उसके बाद भी मजदूर रुका नहीं उसने लाठी से इंद्रपाल के सिर पर कई वार किए और फरार हो गया।

शोर सुनकर पड़ोसी गांव के लोग आ गए। उन लोगों ने इंद्रपाल के घर वालों को सूचना दी। घर वाले इंद्रपाल को लेकर सीतापुर रोड पर सेवानगर स्थित एक निजी अस्पताल गए।


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बीकेटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ बीकेटी डॉ. राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो जाएगी। पुलिस टीम मजदूर को तलाशने के लिए रवाना कर दी गई है। अभी तक घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed