फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother ripped off

लड़ाई में भाई बना जल्लाद, कुल्हाड़ी से भाई को काटा

Fri, 01 Nov 2013 08:27 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 08:27 AM IST
विज्ञापन
Brother ripped off

काकोरी में बृहस्पतिवार को पेड़ छांटने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाइयों ने 11वीं के छात्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट व धारदार हथियार से हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

पढ़ें-यहां औने-पौने दामों में बिकते हैं चोरी के मोबाइल
विज्ञापन


काकोरी के दौलीखेड़ा मजरा बड़ागांव में गंगाराम और उसके भाई लेखराम के बीच कई वर्ष पहले संपत्ति का बंटवारा हुआ था।

मोहानरोड से गदाईखेड़ा गांव के रास्ते पर पुश्तैनी बाग के बंटवारे से गंगाराम संतुष्ट नहीं है। बाग की जमीन को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका है।

आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह गंगाराम बेटे प्रमोद, विनोद और मनोज के साथ बाग में लगे आम के पेड़ की शाखाएं छांट रहे थे।

इस बीच लेखराम का 11वीं में पढ़ने वाला बेटा कुलदीप उधर से गुजरा। चाचा को बेटों के साथ पेड़ छांटते देख अपने हिस्से का बताते हुए रोका।

इस पर सबने मिलकर कुलदीप (18) की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर पास ही खेत में काम कर रहा उसका छोटा भाई संदीप आ गया।

पढ़ें-एक मिनट से भी कम समय में उड़ाए नौ लाख के गहने
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप का कहना है कि चाचा और उनके बेटों को भाई को पीटता देख भागकर पिता के पास पहुंचा। लेखराम बड़े बेटे प्रदीप व अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान हमलावरों ने लेखराम को भी धुन दिया। गंभीर हालत में पिता-पुत्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। उधर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed