फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy murdered man for small reason

पानी के छींटों की वजह से बहा खून, गई जान

Mon, 30 Sep 2013 02:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 Sep 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
boy murdered man for small reason

पानी के छींटे पड़ने से नाराज एक छात्र ने एक अन्य शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वारदात रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे विजय नगर 25 फुटा रोड पर हुई। मृतक टोटन परमनिक (25) के परिजनों ने छात्र के साथ उसके पिता को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस मृतक के परिजनों को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है।

टोटन पुताई का काम करता था। उसका परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी 15 वर्षीय छात्र का परिवार भी पश्चिम बंगाल से ही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात के वक्त टोटन घर के बाहर हाथ-मुंह धो रहा था। आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ वहीं कंचे खेल रहा था। इस दौरान आरोपी छात्र पर पानी के छींटे पड़ गए तो वह टोटन से गाली-गलौच करने लगा। दोनों में कहासुनी हो गई। लोगों का हुजूम लग गया।

लोग उन्हें समझाने लगे। मामला शांत हो ही रहा था कि अचानक छात्र घर से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और टोटन के पेट और सीने में कई वार कर दिए। टोटन लहूलुहान होकर गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में शाम 6:50 बजे टोटन को जिला एमएमजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसओ विजयनगर हरदयाल यादव ने बताया कि छात्र और उसके पिता को आरोपी बनाया गया है। दोनों परिवार के साथ फरार हैं। उनकी तलाश में मृतक के परिजनों को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed