फेसबुक पर मिले, बनाए शारीरिक संबंध फिर दे दिया धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज में किराए के मकान में रहने वाले बीडीएस का एक छात्र शादी का झांसा देकर बीबीए में पढ़ने वाली युवती का छह माह तक यौन शोषण करता रहा है।
बीडीएस छात्र ने युवती से फेसबुक के जरिये वहां रहने वाली छात्रा को अपने जाल में फंसाया, दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन-शोषण करने लगा। छात्रा ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।
छात्रा ने मंगलवार को पुलिस के वाट्सएप नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले को महिला थाने ट्रांसफर कर दिया गया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
शादी के नाम पर छह महीने तक किया यौन शोषण
अलीगंज निवासी बीबीए छात्रा की नवंबर में बीडीए छात्र से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी दिनों तक चैटिंग होती रही। फिर उन्होंने अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए।
मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ तो बीडीएस छात्र ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने छह महीने तक उसका यौन शोषण किया। मूल रूप से गोंडा का निवासी छात्र भी यहां अलीगंज में किराये पर रहता था। उसने लड़की से अप्रैल में शादी करने की बात कही थी।
छात्रा का आरोप है कि अप्रैल की शुरुआत से छात्र ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। छात्रा ने 3 मई को उससे मिलकर शादी करने की बात कही तो वह भड़क गया। उसने छात्रा के साथ मारपीट की। इससे छात्रा को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। इसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।