{"_id":"b2275abea38165c759894e8f4328d721","slug":"boy-commit-suicide-on-father-s-scolding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा करने लिए पिता ने डांटा तो कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा करने लिए पिता ने डांटा तो कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी में पिता के डांटने पर नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ काकोरी के मुताबिक, मौदा गांव निवासी मनोज उर्फ पन्ना लाल (22) शनिवार रात घर आया और शराब पीने बैठ गया। पिता हीरालाला गौतम के विरोध करने पर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
गुस्साए मनोज ने छोटी बहनों को पीटना शुरू कर दिया। इस पर पिता ने डांटते हुए सख्त हिदायत दी। क्षुब्ध मनोज घर से निकल गया। काफी देर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही दुर्गा प्रसाद के बाग में आम के पेड़ से अजय का शव लटका देख परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि नशे की लत के चलते मनोज बीमार रहने लगा था। सुधारने के लिए उसे डांटा था, लेकिन उसने जान दे दी।
विज्ञापन