फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrested the killer of innocent

हत्थे चढ़ा दरिंदा, 10 रुपये दिखाकर किया था कुकर्म

Thu, 20 Mar 2014 09:25 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Mar 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
Arrested the killer of innocent

अलीगंज में कुकर्म के बाद मासूम की हत्या कर दरिंदे पड़ोसी को पुलिस ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हत्थे चढ़े आरोपी की निशानदेही पर गंदगी से सने बच्चे के कपड़े बरामद हुए हैं।

दरिंदा सड़क पर खेल रहे मासूम को दस रुपये का लालच देकर घर ले गया था।

एएसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने बताया कि पुलिस टीम ने अलीगंज के तातारपुर में किराए पर रहने वाले राजू गौतम को गिरफ्तार कर उसके घर में एसी के होल से मासूम के कपड़े बरामद किए हैं। कपड़ों पर खून और गंदगी लगी हुई थी।

सीतापुर के तंबौर थाने के ऊंचगांव निवासी राजू गौतम सॉल्ट रेस्टोरेंट में सफाई का काम करता था।

पूछताछ में कुबूला कि होली के अगले दिन साथ रहने वाले रेस्टोरेंट के अन्य नौकर काम पर चले गए थे,जबकि उसने छुट्टी ले ली। घर में अकेले बैठकर शराब पी और मोबाइल पर अश्लील क्लिपें देखता रहा।
विज्ञापन


रात नौ बजे पड़ोस में रहने वाले बच्चे को अपने भाई के साथ खेलते देखा और दुष्कर्म का इरादा बना डाला। वह अक्सर बच्चे से छेड़खानी करते हुए टॉफी-बिस्कुट खाने के लिए रुपये देता था। बच्चे के बड़े भाई के घर में जाते ही राजू ने इशारा कर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस रुपये का लालच देकर घर में ले गया। हंसी मजाक के साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े उतारे और मुंह दबाकर कुकर्म करने लगा। वहशीपन के दौरान ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसने बच्चे का शव बोरे में बंद कर बाइक पर लादा और मेनरोड स्थित आधुनिक कूड़ाघर में फेंक दिया।

इसके बाद पास के पेड़ से टहनियां तोड़ीं और उनके सहारे शव को कूड़े में दबाकर घर लौट आया। वारदात के एक घंटे बाद बच्चे की तलाश शुरू हुई। बच्चे से मेलजोल के चलते मां और भाइयों ने राजू से भी पूछा। दरवाजे पर खड़े राजू ने साफ इन्कार कर दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बच्चे के घर से लेकर कूड़ाघर तक के विभिन्न रास्तों पर तीन स्थान चिह्नित किए गए। एक राजू गौतम का घर,दूसरा बच्चे के घर के पास का ट्यूबवेल और तीसरा धर्मस्थल के पीछे का मैदान था।

ट्यूबवेल पर काम करने वाले दो युवकों के लापता होने से संदेह गहराया। उनकी तलाश के साथ राजू व दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला,तो उसमें अनेक अश्लील क्लिपें थीं। कड़ाई से पूछताछ पर राजू ने सच उगल दिया।


एएसपी ट्रांसगोमती ने बताया कि बच्चे के कपड़ों के साथ राजू का अंडरवियर भी कब्जे में ले लिया गया है। परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य ठोस सबूत मिले हैं। पुख्ता सुबूत राजू को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने के लिए काफी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed