फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anara gupta was helping to promote fraud company says arpita mali.

बॉलीवुड के जरिए ठगी का मायाजाल फैला रही थी पूर्व मिस जम्मू, हजार करोड़ लेकर विदेश भागने का था प्लान

Sat, 16 Dec 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
anara gupta was helping to promote fraud company says arpita mali.
अनारा गुप्ता - फोटो : amar ujala

एंपरर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ शत्रुघन तहसीलदार सिंह ने बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज के जरिए बॉलीवुड ठगी का मायाजाल फैलाने की साजिश रची थी। इसका ठेका उसने पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता को सौंपा था।

विज्ञापन


कंपनी के राज खोलने वाली पहली निदेशक व अभिनेत्री सागरिका सुमन उर्फ अर्पिता माली का कहना है कि कंपनी फैशन शो व स्टार नाइट आयोजित करके मल्टी लेवल मार्केटिंग और चेन लिंक प्रोग्राम को प्रमोट करती थी।
विज्ञापन


अर्पिता ने बताया कि उन्हें निदेशक सिर्फ इसलिए बनाया गया था कि वह कंपनी के लिए बॉलीवुड से सेलिब्रिटीज़ को लखनऊ और अन्य जगहों पर होने वाले कार्यक्रम में ला सकें। हालांकि, शुरुआती दौर में ही कंपनी की पांजी स्कीम के तहत लोगों से रुपये जमा कराने संबंधी गतिविधियों का विरोध करने पर उनकी जगह अनारा गुप्ता को जोड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी बॉलीवुड के काम अनारा से कराने लगी। फैशन शो या स्टार नाइट में बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज़ को बुलाने का जिम्मा अनारा को दिया जाता था। वह अभिनेता-अभिनेत्रियों और मॉडल्स से संपर्क करती थी। उन्हें कंपनी के कार्यक्रमों में बुलाकर निवेशकों को रिझाया जाता था।

कई राज्यों में किए गए थे शो

anara gupta was helping to promote fraud company says arpita mali.

कंपनी ने चिनहट स्थित गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट में एक स्टार शो के अलावा 27 अगस्त को वाराणसी के हिंदुस्तान इंटरनेशनल होटल में फैशन शो कराया था। इन शो में कई सेलिब्रिटीज आई थीं। शो में फिल्मों और टीवी शो की जगह मल्टी लेवल मार्केटिंग और कंपनी के चेन लिंक प्रोग्राम के बारे में जानकारी देकर निवेशकों से रकम लगाने को कहा गया।

अभिनेत्री का कहना है कि कंपनी ने चेन लिंक प्रोग्राम की कई स्कीमें बना रखी थीं। ऐसे शो कई राज्यों में आयोजित किए गए। फेसबुक, यू-ट्यूब पर कंपनी के शो और बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज की भागीदारी देखकर ही एक्टिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का ख्वाब संजोए युवक-युवतियों ने विभूतिखंड स्थित कंपनी के ऑफिस में संपर्क किया। यहां उनसे प्रोडक्शन के नाम पर रुपये जमा कराए जाते थे।

दिसंबर तक विदेश भागने की थी प्लानिंग

anara gupta was helping to promote fraud company says arpita mali.
बॉलीवुड-भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पिता माली - फोटो : amar ujala

सागरिका सुमन उर्फ अर्पिता माली ने बताया कि कंपनी के संचालक 1000 करोड़ रुपये ठगकर दिसंबर तक विदेश भागने की साजिश कर रहे थे लेकिन इससे पहले ही उन पर कानून का शिकंजा कस गया।

अर्पिता के मुताबिक जुलाई में वह कंपनी के ऑफिस आई तो वहां अनारा के अलावा सीईओ शत्रुघन तहसीलदार सिंह, सीएमडी नरेश कुमार, सेल्स ऑफीसर प्रदीप कुमार सहित कंपनी के प्रमोटर रोबिन अवस्थी, करन सिंह प्रिंस मौजूद थे। सबने एक साल में 1000 करोड़ रुपये कमाने का टारगेट तय किया। सीईओ का कहना था कि रुपये कमाने के बाद वह विदेश में शिफ्ट हो जाएंगे।

उसने सिंगापुर, बैंकॉक और मलेशिया में कंपनी के सभी निदेशकों और अधिकारियों को एक-एक फार्म हाउस, फ्लैट और 50-50 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। अर्पिता माली और अनारा से सीईओ ने कहा था कि उन दोनों को कोई काम नहीं करना है। सिर्फ बॉलीवुड में रहकर वहां के लोगों को कंपनी से जोड़ना है। जब भी कंपनी उन्हें बुलाए, वहां उन्हें आना होगा।

पहले नजरअंदाज करती रही पुलिस, अब विवेचना में सुस्ती

anara gupta was helping to promote fraud company says arpita mali.

एंपरर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फर्जीवाड़े को लेकर कठघरे में घिरी विभूतिखंड पुलिस का रवैया सुधर नहीं रहा। पहले पुलिस करोड़ों रुपये की ठगी के इस मामले को नजरअंदाज करती रही। अब केस दर्ज होने के बाद विवेचना में सुस्ती दिखा रही है।

केस दर्ज कराने वाले अखंड सिंह का कहना है कि पुलिस उनके व तमाम अन्य लोगों के लाखों रुपये वापस दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस ने अब तक सिर्फ कंपनी के दो बैंक खाते ही सीज किए हैं जबकि कई अन्य खातों के बारे में भी पता चला है।

पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ठगों पर खास मेहरबान नजर आ रही है। कंपनी के ऑफिस से जब्त लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर अभी तक फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजे गए। किसी आरोपी की तलाश में दबिश तक नहीं डाली गई।

अभिनेत्री सागरिका सुमन का भी कहना है कि पुलिस ने चार महीने पहले की गई कंपनी के गड़बड़झाले की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने अपनी शिकायत पर केस दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed