{"_id":"624e7f402c6542108322b377","slug":"an-old-man-murdered-in-a-land-dispute-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या, गांव के ही छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या, गांव के ही छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 07 Apr 2022 11:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:35 AM IST
सार
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में भूमि विवाद में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना पर विलाप करते परिजन और मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत की रखवाली करने गए वृद्ध की भूमि विवाद में हत्या कर दी गई। सुबह शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगा गांव के ही छह लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच में जुटी है। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव की है। यहां के निवासी रामविलास ने बताया कि उनके सात भाइयों में संतराम (62) सबसे बड़े हैं।
विज्ञापन
गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी भूमि पर मवेशी बांधकर अवैध कब्जे कर रखे थे। जिसको लेकर उन लोगों से विवाद के बाद पैमाइश की अर्जी दी गई थी। जिस पर विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। उसका वृद्ध भाई गांव में ही एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। उसके बाद वहीं से खेत की रखवाली करने चला गया।
विज्ञापन
सुबह उसका शव खेत के पास पड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद सीओ योगेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही छह लोगों को नामजद किया है। सीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि वृद्ध की हत्या की गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच की जा रही है।