{"_id":"6309c91dd9ba9d3d52409a1b","slug":"an-old-man-murdered-atariya-area-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चंदन के पेड़ की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या, तस्करों पर है वारदात का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sitapur News: चंदन के पेड़ की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या, तस्करों पर है वारदात का शक
Sat, 27 Aug 2022 01:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:04 PM IST
सार
सीतापुर के अटरिया इलाके में चंदन के पड़ की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों को उनका रक्तरंजित शव मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना अटरिया इलाके में खेत में सो रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इलाके के चंदीपुर मजरा नीलगांव निवासी नौंमी लाल (60) के खेत में एक चंदन का पेड़ लगा हुआ था। परिजनों के मुताबिक नौमी लाल पेड़ की रखवाली करने के लिए हर रात उसी के पास लेटते थे। शुक्रवार रात भी वह सोने के लिए खेत पर गए थे। जिसके बाद देर रात धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
खेत पहुंचे परिजनों को उनका रक्त रंजित शव पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिस पेड़ की मृतक रखवाली करते थे उसे भी किसी ने काट लिया था। आशंका जताई जा रही है कि चंदन तस्करों ने बुजुर्ग की हत्या करने के बाद पेड़ काट लिया।
विज्ञापन
सुबह सूचना पाकर मौके पर सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव, एसओ अटरिया मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया की अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।