सो रही महिला के गले में चाकू घोंपकर निर्ममता से हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के आंगन में सो रही वृद्ध महिला की सोमवार देर रात चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुत्र ने तीन लोगों को हत्या कर भागते हुए देख लिया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पुत्र ने इस मामले में एक साले, साढ़ू और एक अज्ञात को नामजद किया है। एसपी व एएसपी ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए हैं।
सोमवार देर रात असंद्रा थाना क्षेत्र के पश्चिम बेलांव गांव की गुरुदेई (65) पत्नी स्वर्गीय रामअधार रावत घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे हमलावर महिला के गले में चाकू घोंप कर मौके से फरार हो गए। मां की चीख सुनकर पुत्र दिलीप दौड़ा।
लगाए जा रहे हैं कई तरह के कयास
वह मां को ग्रामीणों की सहायता से कोठी सीएचसी ले गया, जहां गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हुई है।
घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा है। घर में अकेले रह रहे मां-बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं होने पर घटना के बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी राजू बाबू सिंह, सीओ संतोष सिंह व एएसपी शफीक अहमद ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।