फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   again speak asia company do fraud

स्पीक एशिया ने डूबी रकम लौटाने के नाम पर फिर की ठगी

Mon, 01 Feb 2016 02:22 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
again speak asia company do fraud

ऑनलाइन सर्वे के बहाने निवेशकों से करोड़ों हड़प चुकी स्पीक एशिया ने एक बार फिर लाखों ठग लिए हैं। इस बार कंपनी ने डूबा पैसा वापस करने के नाम पर ठगी की है। शिकार बने चार निवेशकों ने रविवार को साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन


इंदिरानगर के मनीष शर्मा, शिवशंकर, गोमतीनगर के विश्वास खंड निवासी विकास विक्रम सिंह, अलीगंज के सेक्टर-क्यू निवासी दिनेश तिवारी ने बताया कि वह चार साल पहले ऑनलाइन सर्वे पर घर बैठे मोटी कमाई के लुभावने झांसे में आकर स्पीक एशिया से जुड़े थे और मोटी रकम डूब गई थी।
विज्ञापन


स्पीक एशिया का केस लड़ रहे सोलेमन जेम्स ने छह महीने पहले निवेशकों से संपर्क साधा। डूबी रकम की वापसी का झांसा देते हुए जानकारी दी कि कंपनी का नाम अब स्पीक एशियन रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीक एशिया ने डूबी रकम देने का किया वादा

again speak asia company do fraud

स्पीक एशिया में जमा रकम वापस पाने के लिए स्पीक एशियन से जुड़ना होगा। कंपनी सर्वे खातों की जांच कराएगी और सब कुछ सही होने पर निवेशक को पुराना पैसा उसके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

सर्वे खातों को एक्टीवेट करने के लिए निवेशकों से 10 हजार रुपये के हिसाब से रकम जमा करवाई गई। इतना ही नहीं स्पीक एशिया की तर्ज पर काम करने को कहा। बताया कि निवेशक को 52 हफ्ते तक सर्वे देंगे और प्रति सर्वे एक हजार रुपये मिलेगा।

चारों लोगों ने बताया कि उनकी तरह सुरुचि कुशवाहा, महेंद्र पांडेय, विनीत पांडेय, शरद स्वास्तिक मिश्रा, दिवाकर तिवारी, अभिनव शुक्ला, संदीप मिश्रा, अनिल कुमार लाल, ज्योति कश्यप, आफताब आलम, निसार आलम, सुप्रिया त्रिपाठी, दिलीप कुमार, रंजीत सोनकर, आलोक यादव, मो जुबरील, शैलेंद्र गुप्ता व अन्य निवेशकों ने डूबी रकम वापसी के झांसे में आकर दस-दस हजार रुपये जमा कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed