फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused of a murder ran away fron court campus in Gonda.

Gonda: न्यायालय में पेश होने ले जाया जा रहा हत्या का आरोपी फरार, जिले की सीमा सील कर की जा रही तलाश

Thu, 07 Jul 2022 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Jul 2022 04:16 PM IST
सार

जेल से जिला कोर्ट ले जाया जा रहा हत्या का एक आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। वह काले रंग की गाड़ी भागा है। तलाश जारी है।

विज्ञापन
accused of a murder ran away fron court campus in Gonda.
सीसीटीवी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के न्यायालय में पेशी पर जा रहा हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने से अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन जिले की सीमा सील कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  दीवानी न्यायालय कचहरी तीन नंबर कोर्ट पर सिपाही इंद्रपाल सिंह की अभिरक्षा में आरोपी श्याम कोरी को लॉकअप से न्यायालय तीन नंबर अदालत कोर्ट पर पेश करने ले जा रहे थे। रास्ते में गेट के बाहर पानी पीने के बहाने वह रुका और सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सिपाही इंद्रपाल सिंह ने कचहरी के अंदर बनी पुलिस चौकी के इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर नगर कोतवाली की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी पहुंचे और जांच पड़ताल की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। हालांकि बाद में उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार कैदी थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गायत्री पुरम चौराहे पर दोहरे हत्याकांड में आरोपी था।  वह जेल में बंद था। वह गायत्रीपुरम के बगल में  निहाल पुरवा गांव का रहने वाला है। श्याम कोरी को पुलिस गाड़ी से लॉकअप से न्यायालय ले जाया जा रहा था। जहां से वह फरार हो गया।


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अभियुक्त श्याम कोरी पुत्र शंकर कोरी पता निहाल पुरवा गायत्रीपुरम कोतवाली नगर गोंडा जो 302 का अभियुक्त है। वह न्यायालय से फरार हो गया है। वह ब्लैक कलर की यामाहा गाड़ी पर करनैलगंज की तरफ भागा है। जनपद के समस्त थानों का बॉर्डर सील कर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed