{"_id":"f40f9e047cba8c0546a5e7aa35c5a3b4","slug":"abduction-of-minor-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए नाबालिग को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के लिए नाबालिग को किया अगवा
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने शादी के लिए एक नाबालिग लड़की को अगवा कर महानगर क्षेत्र के एक मकान में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बेटी को छुड़ाने पहुंचे मां-बाप को एक महिला नेता ने फटकार कर भगा दिया। थाने में भी सुनवाई न होने पर पिता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
सरोजनीनगर क्षेत्र के पीएसी कैंपस में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि महानगर के निशातगंज निवासी रवींद्र सोनकर ने बेटी को अगवा किया है।
इसमें महिला नेता मीना सोनकर व साथियों ने उसकी मददक की थी। जब वह रवींद्र के घर पहुंचा तो मीना व अन्य लोगों ने धमकाते हुए भगा दिया।
इसके साथ नाबालिग बेटी की शादी रवींद्र से कराने की तैयारी है। बंधक बनी बेटी की रिहाई की मांग लेकर निशातगंज चौकी पहुंचा।
आरोप है कि मीना के दबाव के चलते पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कई दिन चक्कर काटने पर भी कोई नतीजा नहीं निकला तो एसएसपी से गुहार लगाई।
एसएसपी ने सरोजनीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ महानगर पुलिस से भी कार्रवाई को कहा गया है।