गुंडे लेकर आई बहू ने सास को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट के फैजाबाद रोड पर रहने वाले राज्य संपत्ति विभाग के कर्मचारी विवेक गुप्ता की पत्नी नीतू ने सोमवार सुबह अपनी सास रीता गुप्ता की जमकर पिटाई की। परिवारीजनों का आरोप है कि नीतू अपनी बहन गोल्डी के साथ दो-तीन गुंडों को लेकर घर आई और मां को लात-घूसों व डंडे से जमकर पीटा।
रीता जान बचाने के लिए भागीं तो उन्हें खदेड़ लिया। विवेक से सूचना पाकर पहुंची पुलिस नीतू को पकड़कर थाना ले गई जहां से उसे छोड़ दिया गया।
विवेक ने घर में घुसकर मारपीट, बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए चिनहट पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। एसओ रामनरेश यादव ने बताया कि नीतू और उसकी बहन सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसओ ने बताया कि अलीगंज निवासी श्याम स्वाद मिष्ठान भंडार के मालिक चंद्रशेखर गुप्ता की बेटी नीतू की दिसंबर 2012में विवेक से शादी हुई थी। नीतू के परिवारीजनों ने उसके दोनों पैर खराब होने की बात छिपाकर शादी की थी।
सास को मुंह पर मारा मुक्का तो दांत टूटे
नीतू के विदा होकर घर आने के बाद यह खुलासा हुआ और दाम्पत्य संबंध तनावपूर्ण हो गए। नीतू मात्र डेढ़ महीने बाद ही मायके लौट गई थी। विवेक ने तलाक के लिए कोर्ट में मामला दाखिल कर रखा है।
सोमवार सुबह नीतू अपनी बहन व दो-तीन अज्ञात लोगों को लेकर लग्जरी कारों से विवेक के घर पर आई और सास रीता से मारपीट शुरू कर दी। ससुर प्रकाश चंद्र ने रोका तो उन्हें धमकी दी। सास को धक्का देते हुए मुंह पर मुक्का मारा। जिससे उनके दांत टूट गए। हाथ व शरीर के कई हिस्सों में दांत से काटा।
उस वक्त विवेक नहा रहे थे। रीता बेटे को पुकारते हुए भागीं। विवेक बाथरूम से बाहर निकला तो उससे भी धक्का-मुक्की की गई। रीता का कहना है कि बहू ने गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूसों से पीटा और दांत से काट लिया।
चीख-पुकार मचने पर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और बीच-बचाव किया। विवेक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नीतू, गोल्डी व उनके ड्राइवर को पकड़कर थाना ले आई। यहां देर शाम नीतू व गोल्डी को छोड़ दिया गया जबकि ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है। रीता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।