{"_id":"62a4627cb1286d284273574c","slug":"a-married-girl-murdered-in-dubagga-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Lucknow: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हत्या, पति सहित परिजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime in Lucknow: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हत्या, पति सहित परिजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप
Sat, 11 Jun 2022 03:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Jun 2022 03:08 PM IST
सार
लखनऊ के दुबग्गा में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतका निधि द्विवेदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के दौलत खेड़ा गांव में शनिवार शाम को घर में विवाहिता निधि द्विवेदी (32) का गंभीर हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना से विवाहिता के परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। मौके पर आये परिजन बेटी निधि की गला काटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुराली पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रायबरेली के सरेनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बदलू गांव निवासी मृतक की मां उमा देवी ने बताया कि बेटी निधि की शादी वर्ष 2013 में रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा गांव निवासी बाल किशोर उर्फ सोनू से की गयी थी। मृतक की माता उमा देवी ने बतायाा कि शादी के चार साल बाद से ही बेटी का पति सोनू, भाई बबलू, गुड्डू, पप्पू, नंद सीमा व बबली सहित गुड्डू की पत्नी रिंकी अक्सर प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत बेटी ने कई बार हम लोगों को जानकारी दी लेकिन हर बार समझा बुझाकर शान्त करा देते थे।
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पति सहित अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि सोनू के घर पर पहले से ही मौजूद भाई व नंद सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद निधि की गला रेतकर हत्या कर दी। निधि ने संघर्ष किया जिसके कारण उसके शरीर पर चोट के निशान पड़े हुए हैं।
घटना को छुपाने के लिए शव घर के बाहर ही रख दिया जिसके बाद बेटी के पति ने सूचना दी कि निधि ने आत्महत्या कर ली है। मृतका की माँ ने पति बाल किशोर उर्फ सोनू, भाई बबलू, गुड्डू, पप्पू, नंद सीमा व बबली सहित गुड्डू की पत्नी रिंकी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मृतक की एक दो साल की मासूम बेटी है।
इस संबंध में दक्षिणी एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पति बाल किशोर सहित भाइयों व ननद सहित सभी अन्य आरोपी मौके से फरार हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।