{"_id":"6264ea9614503d54b8081311","slug":"a-man-murdered-in-rahimabad-in-malihabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गला काटकर हत्या, प्रेमिका के भाइयों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गला काटकर हत्या, प्रेमिका के भाइयों की तलाश में दबिश
Sun, 24 Apr 2022 09:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:02 PM IST
सार
देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की उसके चचेरे भाई ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारा फरार हो गया।
विज्ञापन
रोहित कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलिहाबाद में रहीमाबाद के जुगराजगंज में शनिवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे रोहित (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के घर केपास उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, युवती के चचेरे भाइयों ने घर से रोहित को दीवार फांदकर जाते देख लिया था जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस, प्रेमिका के भाइयों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, माल के काकराबाद निवासी रोहित का रहीमाबाद के जुगराजगंज गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार देर रात वह उससे मिलने पहुंचा। मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण रोहित दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ। इस दौरान उसने अपनी बाइक घर के बाहर दीवार से सटाकर खड़ी कर दी थी जिसे देखते ही युवती के भाइयों को संदेह हुआ। वहीं एक भाई ने उसे दीवार फांदते हुए देख लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने गुस्से में आकर चाकू से दोनों भाइयों ने रोहित के गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए। रोहित की हत्या कर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद युवती ने ही मृतक के मोबाइल से सारी जानकारी रोहित के भाई बिपिन को दी। रोहित के परिजनों ने रहीमाबाद पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना सिलसिलेवार बता डाली। युवती का कहना था कि उसने भाइयों को रोहित की हत्या करने से रोका था लेकिन गुस्से में वे दोनों नहीं माने।
विज्ञापन
मुर्गी फॉर्म पर सोने की बात कहकर निकला था
पिता जगदीश के मुताबिक, शनिवार रात रोहित मुर्गी फॉर्म पर सोने की बात कहकर घर से निकला था। उनके मुताबिक, युवती और रोहित के बीच पहले से संबंध थे। इस बात की जानकारी दोनों परिवारों को थी। शादी के लिए रिश्ता भी भेजा गया था लेकिन बात नहीं बनी थी। इसके बाद जगदीश ने बेटे को युवती से मिलने के लिए मना किया था। जगदीश का आरोप है कि युवती रोहित को फोन कर मिलने के लिए बुलाती थी। पिता के अनुसार, शनिवार रात भी युवती के कहने पर ही रोहित उसके घर पहुंचा था।
प्रेमिका के दो भाइयों की तलाश
एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के मुताबिक, वारदात स्थल का निरीक्षण किया। सारे जरूरी साक्ष्य जुटाए गये हैं। रोहित के परिवारीजनों की तहरीर पर युवती के चचेरे भाइयों अमित व अभिषेक कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश में इंस्पेक्टर मलिहाबाद नित्यानंद सिंह की टीम दबिश दे रही है।