{"_id":"5b5dcff94f1c1b8f568b70c7","slug":"a-man-murdered-his-wife-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए जमीन बेचने का विरोध करने पर पत्नी को ईंट से कूचकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए जमीन बेचने का विरोध करने पर पत्नी को ईंट से कूचकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बेचने का विरोध करने पर शराबी पति ने पत्नी को ईंट से कूचकर मार डाला। घटना बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टेनवा गांव की है। वारदात के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बाराबंकी के बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम टेनवा निवासी कृष्ण कुमार शराब पीने का आदी था। जिसके लिए वह अपनी कुछ जमीन बेचना चाहता था। जिसका विरोध पत्नी सुनीता देवी (35) करती थीं।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब एक बजे पति-पत्नी में जमीन को को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी सुनीता पर ईंट से ताबड़तोड़ कर प्रहार कर दिए जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। पत्नी पर हमले के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, जब बच्चों ने मां को खून से लथ पथ देखा को शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे तो सुनीता देवी को तड़पता पाया। ग्रामीण महिला को सीएचसी सूरतगंज लेकर पहुंचे जहां उसकी रविवार की सुबह मौत हो गई।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।