{"_id":"6083db731f7ff02d0478a704","slug":"a-man-made-viral-his-beloved-s-edited-pic-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: प्रेमिका ने दूरी बनाई तो वायरल कर दी अश्लील फोटो, दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: प्रेमिका ने दूरी बनाई तो वायरल कर दी अश्लील फोटो, दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 24 Apr 2021 02:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:56 PM IST
सार
पीड़ित छात्रा ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक साल से रिलेशनशिप में रह रही छात्रा ने प्रेमी से दूरियां बनाईं तो उसने एडिटिंग से छात्रा की अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो ब्लैकमेल करते हुए मिलने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित छात्रा ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से श्रावस्ती निवासी युवती भूतनाथ स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। करीब एक साल से वह आर्यनगर निवासी अभिषेक के साथ रिलेशनशिप में थी। यह बात घरवालों को पता चली तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद छात्रा ने अभिषेक से दूरियां बना लीं। इस बात पर अभिषेक ने उसे व घरवालों को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक ने उसकी मेल आईडी हैक की और फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड कर ब्लैकमेल करने लगा। यही नहीं उसने से फोटो छात्रा के घर वालों को भी भेज दिए। परेशान होकर छात्रा ने गाजीपुर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिषेक के खिलाफ धमकी व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।