घरवालों ने शादी करने के लिए बनाया दबाव तो लगा ली फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज इलाके में घरवालों द्वारा शादी के लिए दबाव बनाए जाने से परेशान युवक ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, गांव विश्राम खेड़ा के मजरा दहियल निवासी दीपक रावत (20) शनिवार सुबह अपने बाबा पूर्णमासी व भाई अखिलेश के साथ खेत में काम करने गया था।
दो-ढाई घंटे काम के बाद 9:30 बजे उसने सुस्ताने की बात कही और पास में स्थित बद्रीप्रसाद की आम की बाग में चला गया। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पिता राम सजीवन ने पुलिस को सूचना दी।
प्रेमप्रसंग व अन्य कारणों पर हो रही है चर्चा
उसने बताया कि अविवाहित दीपक का कई जगहों से रिश्ता आया था। हर बार टाल जाता था। इसके चलते बेटी की शादी अधर में लटकी थी। परिवारीजनों ने दीपक को काफी समझाया और उससे शादी कर लेने की बात कही थी।
दीपक का कहना था कि बहन की शादी कर दी जाए। इसके बाद छोटे भाई प्रदीप का भी घर बसा दें। खेत में काम के दौरान भी शादी को लेकर चर्चा चल रही थी।
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और दीपक शादी से इन्कार की वजह जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके प्रेमप्रसंग व अन्य बातों की आशंका के चलते दोस्तों से तहकीकात की गई है।