फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl planned the story of kidnap and murder to trap her enemy in Sultanpur.

सुल्तानपुर : शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए लड़की ने रचा ड्रामा, अपहरण की साजिश की पर खुद ही जाल में फंस गई

Sun, 21 Mar 2021 03:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Mar 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
A girl planned the story of kidnap and murder to trap her enemy in Sultanpur.
मामले का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला

दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम होने के बाद परिजनों को रिश्ता कबूल न होने के अंदेशे ने युवती को अपराधी बना दिया। प्रेमी के साथ रहने व विपक्षी को फंसाने के लिए युवती ने खुद के अपहरण और मर्डर की कहानी गढ़ दी। युवती ने प्रेमी के घर बिहार पहुंचकर कथित अपहरण और हत्या की फोटो भी भेज दी। केस दर्ज करने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने युवती को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


धनपतगंज क्षेत्र के बाबू पुरवा मोड़वा निवासी संघमित्रा ज्योति की दो वर्ष पूर्व बिहार के समस्तीपुर निवासी मोहम्मद नाजिम से लाइक चैट के जरिए पहचान हुई थी। कुछ दिन में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इस बीच संघमित्रा को पता चला कि नाजिम मुस्लिम है।
विज्ञापन


संघमित्रा को इस बात का भय था कि परिवार वाले इस रिश्ते को कबूल नहीं करेंगे। ऐसे में उसने गहरी साजिश रची 16 मार्च को बिहार के समस्तीपुर नाजिम के पास चली गई और वहीं से घर वालों को फोटो भेजा। फोटो में संघमित्रा ज्योति के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे और वह जमीन पर लेटी हुई थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऑडियो भी घर वालों को भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि बाबू पुरवा मोड़वा निवासी मोटकऊ तिवारी को काफी परेशान किया है। मोटकऊ को परेशान करने की ये सजा है। धनपतगंज थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने घर वालों की तहरीर पर केस दर्ज किया। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने एसओ मनोज और स्वाट को जांच सौंपी।

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

टीम ने युवती के फोन नंबरों को जब खंगाला तब पता चला कि एक नंबर बिहार के समस्तीपुर का है, जिस पर लगातार दूसरे फोन से बात होती रही है। इस जानकारी पर स्वाट टीम प्रभारी को महिला आरक्षी के साथ बिहार समस्तीपुर रवाना कर दिया।

स्वाट टीम ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर शहर के एक मकान में पहुंची जहां संघमित्रा ज्योति मिल गई। स्वाट टीम उसे लेकर शनिवार को जिले में पहुंची। एसपी ने बताया कि संघमित्रा ज्योति के खिलाफ साजिश रचने के साथ ही कई अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है।

उसे न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

ये थी युवती की पूरी योजना

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि संघमित्रा ज्योति का मोहम्मद नाजिम से दो वर्ष पूर्व लाइक चैट एप्लीकेशन पर संपर्क हुआ था। उसके बाद संघमित्रा ने गांव के ही मोटकऊ तिवारी को खुद के अपहरण व मर्डर में फंसा कर जेल भेजने की साजिश रच डाली।

मोटकऊ तिवारी से युवती के परिवार का जमीन विवाद था। युवती का मानना था कि मोटकऊ के जेल जाने के बाद किसी को पता नहीं चलता कि वह जिंदा है और पूरी उम्र नाजिम के साथ बिहार के समस्तीपुर में रहती। नाजिम शादीशुदा है। बावजूद इसके संघमित्रा ज्योति उसके साथ रहना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed