फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A doctor raped a girl in kakori, arrested.

घर ले जाकर नर्स से दुष्कर्म करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, भाभी के इलाज का बनाया था बहाना

Sat, 06 Feb 2021 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
A doctor raped a girl in kakori, arrested.
- फोटो : फाइल फोटो

काकोरी के एक निजी अस्पताल में तैनात डॉक्टर नर्स को अपनी भाभी की तबियत खराब होने का झांसा देकर घर ले गया और उसे कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। डॉक्टर ने विरोध करने पर नर्स की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक अंधे की चौकी के पास कसमंडी रोड स्थित श्रद्धा अस्पताल में संडीला निवासी डॉ. धीरेंद्र कुमार तैनात है। सोमवार रात अस्पताल में उसके अलावा कई अन्य कर्मचारी थे। डॉक्टर ने एक नर्स से अपनी भाभी की तबियत ज्यादा खराब होने की बात कही। कहा कि घर पहुंचकर दवा व इंजेक्शन देना होगा। इसके बाद बाइक से लेकर वह दुबग्गा स्थित किराए के मकान में उसे लेकर आ गया। वहां उसके कमरे में दाखिल होते ही दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन


नर्स का आरोप है कि डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह उसे लेकर डॉक्टर अस्पताल पहुंचा। जहां नर्स ने अन्य कर्मचारियों व अस्पताल संचालक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालक ने तत्काल मामले को शांत कराने के लिए दूसरी नर्स के साथ उसे कन्नौज भेज दिया लेकिन देर शाम को पीड़िता नर्स के परिजनों ने आपत्ति की और उसे वापस लखनऊ लाने के लिए कन्नौज चले गए। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं, आरोपी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed