{"_id":"6015167e36cb731340403143","slug":"a-couple-commits-suicide-in-madiyaon-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कर्ज में डूबे व्यापारी दंपती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट से सामने आया सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: कर्ज में डूबे व्यापारी दंपती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट से सामने आया सच
Sat, 30 Jan 2021 02:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
लूसी मैथ्यू व मैथ्यू जोसेफ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के अलीगंज सेक्टर क्यू निवासी 46 वर्षीय मैथ्यू और उनकी पत्नी लूसी ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। दोनों शव को कमरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती पड़ताल में सुसाइड नोट मिला है जिसमें कर्ज में डूबे होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक मूल रूप से केरल के रहने वाले मैथ्यू परिवार के साथ सेक्टर क्यू में रहते थे। उनका इलेक्ट्रॉनिक का कारोबार था। एक बेटी है जो लंदन में रहती है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम वो वापस घर पहुंचे। इसके बाद से आसपास के लोगों ने घर के अंदर से कोई आहट नहीं सुनी। सुबह दंपती बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर दाखिल हुए तो अंदर दोनों के शव मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मैथ्यू का कारोबार घाटे में चल रहा था। इस व्यापार को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज अधिक होने और उसे न चुका पाने के कारण उन्होंने फांसी लगा ली फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।