फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 11 months baby got raped in sitapur.

11 महीने की बच्ची से हैवानियत कर भाग निकला दरिंदा

Sun, 26 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 26 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
A 11 months baby got raped in sitapur.
demo pic

एक दरिंदे ने 11 माह की मासूम के साथ हैवानियत की। होटल में पिता के पास खेल रही दुधमुंही को गोद में खिलाने के बहाने उठा ले गया और रेप किया। बेहोश बच्ची परिवारीजनों को सुनसान स्थान पर पड़ी मिली। उसके नाजुक अंगों से खून बह रहा था।

विज्ञापन


आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ मोहल्ले के ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मोहल्ले में ही होटल चलाता है। शनिवार रात उसकी 11 माह की बेटी होटल में खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले का ही कल्लू (50) बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में उठा ले गया और गांव के बाहर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैवानियत से बेहोश हुई बच्ची को छोड़ भाग निकला

A 11 months baby got raped in sitapur.
demo pic

इस हैवानियत से बच्ची बेहोश हो गई तो कल्लू वहां से निकल भागा। काफी देर बाद परिवारीजन बच्ची को तलाशने निकले तो वह सुनसान स्थान पर बेहोश पड़ी मिली। उसके नाजुक अंगों से खून बह रहा था।

बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गयां जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में परिवारीजनों ने कल्लू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस ने देर रात आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि कल्लू के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed