फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नहाने गई दो बच्चियां नहर में डूबी, मौत

नहाने गई दो बच्चियां नहर में डूबी, मौत

Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
नहाने गई दो बच्चियां नहर में डूबी, मौत
नहर में नहाने र्गइं बच्चियां डूबीं, एक का मिला शव
विज्ञापन

गुडंबा में रसूलपुर सादाब पुलिया के हादसा, दूसरी बच्ची की देर रात तक चली तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ।

गुडंबा में रसूलपुर सादाब पुलिया के पास बुधवार सुबह नहर में नहाने गईं दो बच्चियां काजल (10) व रागिनी (11) डूब गईं। बहाव तेज के कारण संतुलन खोने से हादसा हुआ। पुलिस ने गोताखोरों व अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से पांच घंटे बाद एक का शव तीन किमी दूर से निकाला। वहीं, दूसरी बच्ची का देर रात तक पता न चला। अब बृहस्पतिवार सुबह फिर तलाश होगी।
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रवींद्र नाथ राय के मुताबिक भुलभुलपुर निवासी मजदूर सुनील कुमार की बेटी काजल व अल्ताफ की बेटी रागिनी रोज की तरह बुधवार सुबह 11 बजे नहाने गई थीं। यहां से इंदिरा नहर की सहायक नहर रजौली से पारा होते हुए निकली है। नहाते समय अचानक दोनों मासूम डूबने लगीं। इनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तेज बहाव से दोनों दूर जा चुकी थीं। परिवारीजन के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। इसी बीच गोताखोरों और अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया।
विज्ञापन


पांच घंटे बाद मिला एक का शव
मामले की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गुडंबा, इंदिरानगर टीम के साथ पहुंचे। वहीं, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पांच घंटे बाद तीन किमी दूर पिकनिक स्पॉट के निकट काजल का शव मिला।बच्चियों की तलाश में पांच गोताखोर लगाए गए थे। वहीं, उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के इंदिरानगर स्टेशन का दस्ता भी जुटा था। टीम ने रात करीब आठ बजे तक रागिनी की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से सफलता न मिली। पुलिस बृहस्पतिवार सुबह फिर तलाश करेगी। वहीं, काजल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed