{"_id":"60bfb8d98ebc3ea6dc1ad587","slug":"crime-sitapur-desk-news-lko581580938","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चली लाठियां और ईंटा-पत्थर, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चली लाठियां और ईंटा-पत्थर, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बिजली पोल से कनेक्शन लिए जाने को लेकर दो पक्षों में सोमवार देर रात विवाद हो गया। बढ़ते विवाद में लाठी-डंडे और्र इंट पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की तहरीर दोनों पक्षों ने पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
महोली इलाके के सपाटपुर गांव में कमलेश और बरकत अली के बीच सोमवार की देररात बिजली के खंभे से कनेक्शन का तार डालने को लेकर विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के घरों से महिलाए भी आ गईं। विवाद बढ़ने पर देखते ही देखते ईंट पत्थर, लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट शुरू हो गई। हंगामा होते देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों पक्षों से करीब नौ लोग घायल हुए।
घायलों में प्रियंका, जूली, रेखा, जितेंद्र सहित कमलेश की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महोली कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में बिजली के खंभे से कनेक्शन लेने को लेकर दोनों पक्षों मे मारपीट हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।