{"_id":"60bfb6b78ebc3e2e36460b18","slug":"crime-sitapur-desk-news-lko5815781192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर नफीस की एक करोड़ की संपत्ति कब्जे में ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर नफीस की एक करोड़ की संपत्ति कब्जे में ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अपराध और अपराधियों के सफाए के खिलाफ योगी सरकार अभियान चला रही है। पुलिस-प्रशासन ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार को एक और गैंगस्टर पर कानूनी शिकंजा कसते हुए अपराध से अर्जित उसकी एक करोड़ पांच लाख की संपत्ति पर सरकारी ताला लगा दिया है। डीएम और एसपी के आदेश पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने गैंगस्टर का एक मकान, दो प्लाट, बाइकों को सीज कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शहर की सीमा से सटे थाना रामकोट इलाके के बिजौरा निवासी नफीस एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली, रामकोट थाने में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर 2020 में इसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई शहर कोतवाल टीपी सिंह ने की थी। गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद डीएम विशाल भारद्वाज के आदेश पर सोमवार को एसडीएम सदर, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, एसओ संजीत सोनकर पुलिस बल के साथ शहर की सीमा से सटे रामकोट इलाके में स्थित केशव ग्रीन सिटी में बने मकान पर पहुंचे।
उसके घर को सील करते हुए कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा नफीस के दो प्लाट, एक कार, दो बाइकों को सीज किया गया है। बताया कि, सीज की गई संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ पांच लाख रुपये है। अपराधी ने अपराध करके संपत्ति अर्जित की थी। शहर कोतवाल ने बताया कि गैंगस्टर नफीस एक शातिर और पेशेवर अपराधी है। अपराध के जरिए ही इसने यह संपत्ति तैयार की थी। इसका एक संगठित गिरोह है। उसी गैंग के जरिए मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। अब तक की जांच में इसकी जो भी संपत्ति थी, उसे जब्त कर लिया गया है। आगे भी जानकारी जुटाई जा रही है। यदि कोई और संपत्ति इसके नाम होने की बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गैंगेस्टर नफीस पर शिकंजा कसते हुए उसकी संपत्ति को जब्त करने की बड़ी कार्रवाई करने में शहर कोतवाल टीपी सिंह, उनकी टीम, एसओ रामकोट संजीत कुमार सोनकर उनकी टीम, तहसीलदार सदर व उनकी राजस्व टीम शामिल रही।
पत्नी के नाम से खरीदता संपत्ति
गैंगस्टर नफीस गैंग का लीडर है। शहर कोतवाल ने बताया कि बिजौरा गांव का ही निवासी खादिम अली उर्फ सुल्तान गैंग का सक्रिय सदस्य है। नफीस थाना रामकोट का मजारिया हिस्ट्रीशीटर भी है। बताया की जांच में सामने आया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण से बचने के लिए संपत्ति को पत्नी के नाम से ले लेता था।
ये संपत्ति र्हुइं जब्त
एसडीएम सदर अमित भट्ट ने बताया कि अपराधी की जो संपत्ति सीज की गई है, उसमें केशवग्रीन सिटी में मकान, है। मामपुर बाना बक्शी का तालाब में प्लाट, रामकोट इलाके में स्थित प्लाटिंग की जमीन, एक कार और बाइकों को जब्त किया गया है।