फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime scene repeated to know truth of Priya's death

Lucknow News: पांच मंजिला से तीन बार फेंका पुतला, हत्या, हादसा और आत्महत्या के पहलू पर तफ्तीश

Fri, 03 Feb 2023 10:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 10:23 AM IST
सार

एसआर ग्लोबल की वाइस प्रिंसिपल शालिनी श्रीवास्तव ने प्रिया की मौत के मामले में बृहस्पतिवार रात बयान जारी किया। इसमें उन्होंने घटना से एक दिन पहले 19 जनवरी को प्रिया के हाथ में एक बैंडेज लगा होने की बात कही है।

विज्ञापन
Crime scene repeated to know truth of Priya's death
Priya death case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन दोहराया गया। हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से तीन बार पुतला (15 किलो वजन का) फेंका गया। इसकी वीडियोग्राफी की गई। अब इसकी मदद से फॉरेंसिक एक्सपर्ट विश्लेषण कर रिपोर्ट पुलिस को देंगे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट हत्या, हादसे और आत्महत्या के पहलू पर ही जांच कर रहे हैं। वहीं, छात्रा के पिता ने सवाल उठाया है कि बेटी का वजन करीब 35 किलो था। ऐसे में वजन में आधे से ज्यादा का अंतर होने पर सही रिपोर्ट कैसे बनेगी। जालौन निवासी जसराम राठौर की 13 वर्षीय बेटी एसआर स्कूल से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रहती थी।

विज्ञापन


19 जनवरी की शाम को वह छुट्टी से वापस हॉस्टल पहुंची थी। 20 जनवरी की रात आठ से नौ बजे के बीच हॉस्टल में प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस साक्ष्य जुटा नहीं सकी। स्कूल प्रबंधन ने कई बार बयान बदले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सवाल खड़े हुए। इसलिए जांच की गुत्थी उलझती गई। गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद ली। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने क्राइम सीन दोहराया है। एक-एक बिंदु की तफ्तीश की है। अब जो वह रिपोर्ट देंगे उस दिशा में जांच की जाएगी।
विज्ञापन


प्रिया के पिता और चेयरमैन के बीच बहस
क्राइम सीन दोहराए जाने के दौरान प्रिया के पिता जसराम और कॉलेज के चेयरमैन के बीच बहस हो गई। जसराम ने चेयरमैन से कहा, मेरी बेटी की हत्या हुई है, मुझे इंसाफ चाहिए। आखिर बेटी की जींस पर खून के छींटे कहां से आए। जसराम के मुताबिक, इस बात पर चेयरमैन ने कहा कि प्रिया के हाथ में चोट लगी थी। उसने हाथ की नस काट ली थी। इस पर जसराम बोले कि अगर ऐसा हुआ था तो कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी क्यों नहीं दी। इसी तरह कुछ और बातों पर दोनों की बीच सवाल-जवाब होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत कुछ स्पष्ट होना मुश्किल
फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि पुतले को तीन बार फेंका गया। पहली बार में धक्का दिया गया। दूसरी बार में स्लिप कर गिराया गया, जबकि तीसरी बार में इस तरह फेंका गया, जैसे कोई ऊंचाई से कूदा हो। इसमें तीनों पहलू आ गए। अगर ऊपर से प्रिया गिरी है तो या तो किसी ने उसे धक्का दिया, या खुद कूदी या फिर धोखे से गिरी। यही बिंदु देखे जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शुरुआत में कुछ तथ्य ऐसे सामने आएं, जिससे स्थिति स्पष्ट होना बेहद मुश्किल है। फॉरेंसिक टीम एक से दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी।

कदम-कदम पर उलझता जा रहा केस
फिलहाल फॉरेंसिक टीम यही मानकर चल रही है कि प्रिया की मौत ऊंचाई से गिरकर हुई है। मेडिकोलीगल एक्सपर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर बताया था कि जिस तरह की चोटें हैं, वह इतनी ऊंचाई से गिरकर नहीं आ सकतीं। उसको मारा गया है। शुरुआत में जिस फॉरेंसिक टीम ने जांच की थी उसने भी मौखिक रूप से यही बताया था कि बिल्डिंग से गिरकर प्रिया की मौत नहीं हुई है। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने भी इससे नकार दिया था, लेकिन अब फिर से उसी बिंदु पर जांच शुरू हुई है। पूरा मामला और उलझता जा रहा है।


स्कूल प्रशासन की सफाई : 19 को प्रिया के हाथ में लगा था बैंडेज
एसआर ग्लोबल की वाइस प्रिंसिपल शालिनी श्रीवास्तव ने प्रिया की मौत के मामले में बृहस्पतिवार रात बयान जारी किया। इसमें उन्होंने घटना से एक दिन पहले 19 जनवरी को प्रिया के हाथ में एक बैंडेज लगा होने की बात कही है। साथ ही प्रिया के छत से कूदने की आशंका भी जताई है। बताया कि घटना को लेकर एसआर इंस्टीट्यूशंस ने 22 जनवरी को पांच सदस्यीय जांच टीम बना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed