फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime news lucknow 22 years old man found dead police investigation going on

लखनऊ: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पत्थर से कुचल कर की गई हत्या

Wed, 11 Mar 2020 07:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 11 Mar 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Crime news lucknow 22 years old man found dead police investigation going on
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सुशांत गोल्फ सिटी के सेवई गांव के पास सोमवार सुबह विवेक कुमार सिंह (22) की  ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा था। पास में कुछ दूरी पर बुलेट चाबी लगी खड़ी थी। सुबह-सुबह गांव के बाहर शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अजय कुमार सिंह के मुताबिक गोसाईंगंज के दाउदनगर राममिलन सिंह परिवार संग रहते है। परिवार में पत्नी आशा सिंह, बेटा विवेक कुमार सिंह उर्फ गोलू और अभिषेक सिंह है। विवेक सिंह गन्ना संस्थान में संविदा पर कर्मचारी है। साथ ही वह बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। पिता राम मिलन सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर को वह विवेक के साथ ही गये थे। सेवई बाजार से सब्जी लेकर घर वापस गये। इसके बाद विवेक शहर की तरफ किसी काम से निकल गया।
विज्ञापन


मां से कहा रात में नहीं आऊंगा
पिता राम मिलन सिंह के मुताबिक होली होने के कारण रविवार देर शाम तक घर के बाहर फाग गाया जा रहा था। रात करीब 10 बजे विवेक ने कॉल कर अपनी मां से कहा कि देर हो गई है। अब वह नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करके सुबह वापस आयेगा। पिता के मुताबिक वह अक्सर रात की ड्यूटी करता था। इसकी जानकारी मां ने पिता को दे दी। सभी निश्चिंत हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मिली हत्या की खबर
पिता के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे भतीजा घनघोर सिंह ने मोबाइल पर सूचना दी कि विवेक की बुलेट सेवई गांव में खड़ी है। जब वह वहां पहुंचा तो विवेक का शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा था। सिर पर किसी भारी सामान से कई वार किये गये थे। वहीं सिर का पिछला हिस्सा भी गायब था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी दक्षिण पूजा यादव, एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत, एसीपी मोहनलालगंज संजीव सिन्हा और इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed